herzindagi
haunted places in madhya pradesh travel

Travel Tips: मध्य प्रदेश की इन हॉरर जगहों पर घूमना किसी रोमांच से कम नहीं

मध्य प्रदेश में मौजूद कुछ ऐसी भूतिया जगह जो किसी भी सैलानी के लिए किसी रोमांच से कम नहीं। आप भी ज़रूर पहुंचें घूमने। 
Editorial
Updated:- 2021-05-11, 16:27 IST

हिंदुस्तान का दिल यानी मध्य प्रदेश, जहां हर साल देश से लेकर विदेशों तक के सैलानी लाखों की संख्या में आते हैं। यहां मौजूद खूबसूरत झील, किले, और महलों के अलावा हिन्दू और जैन मंदिरों की बेहतरीन नक्काशी भी देखने को मिलती है। लेकिन, इस खूबसूरत प्रदेश में कुछ ऐसी भी भूतिया जगहें हैं, जिसके बारे में आप करीब से जान लें, तो आप दिन में भी इन जगहों पर अकेले भटकने का साहस नहीं कर पाएंगे। ये हॉरर जगह प्रदेश के अलग-अलग जगहों में मौजूद है, जहां हर साल हजारों सैलानी ग्रुप में घूमने के लिए भी आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश में मौजूद कुछ ऐसी ही भूतिया जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप भी अभी तक नहीं जानते होंगे। तो आइए जानते हैं।

भूत बंगला

haunted places in madhya pradesh inside

नाम से ही मालूम चलता है कि ये बंगला और ये जगह किसी खौफनाक जगह से कम नहीं है। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में मौजूद एक घर जिसे 'भूतों का घर' माना जाता है। लगभग पच्चास साल से भी अधिक वीरान इस बंगले को डरावनी कहानियों और मौतों का घर माना जाता है। इस बंगले को लेकर कहानी है कि यहां कई बार लोगों की खूनी लाशें मिली हैं, लेकिन किसी को अभी तक खूनी का पत्ता नहीं चल सका है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में इस बंगले का कुछ हिस्सा खंडहर में तब्दील और कुछ हिस्से को तोड़ दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:ड़े से बड़े जहाज को अपनी तरफ खींच लेता था ये अद्भुत मंदिर, जानें रहस्य

सुख निवास पैलेस

haunted places in madhya pradesh inside

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मौजूद एक ऐसी जगह जो खूबसूरत होने के साथ-साथ एक डरावनी जगह भी है। वैसे तो बाहर से देखने में ये महल आलीशान है, लेकिन इस महल के अंदर जाते हैं ही लोगों के अंदर एक डर दिखाई देने लगता है। महल के आसपास असामान्य घटनाओं का होना इस जगह को और भी भूतिया जगह बनाती है।(कोलकाता में स्थित है कई हॉन्टेड प्लेस) महल के अंदर मौजूद सुरंग को आज भी कई लोग खौफनाक जगह समझते हैं और वहां जाने से डरते हैं। लगभग 18वीं शताब्दी में निर्मित यह महल आज भी सैलानियों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है।

भूतिया पीपल ट्री

haunted places in madhya pradesh pipal tree inside

अमूमन किसी भी शहर में प्राचीन पीपल का पेड़ मौजूद होता है, तो वहां कोई भी इंसान शाम के बाद जाने से डरता है। कुछ इसी तरह का है मध्य प्रदेश के जबलपुर की बीटी रोड पर मौजूद एक पीपल का पेड़। स्थानीय लोग बरम देव के रूप में इस पेड़ की पूजा करते हैं लेकिन, कई लोगों का कहना होता है कि रात के समय में यहां कई आत्मा वास करते हैं और घूमते रहते हैं। (भारत की रहस्यमयी गुफाएं) हालांकि, डरावनी जगह होने के चलते इस विशाल पेड़ को काटकर अब सीमित कर दिया है लेकिन, आज भी स्थानीय लोग पेड़ को भूतिया जगह से ही जोड़कर देखते हैं।

इसे भी पढ़ें:शापित है मां दुर्गा का ये मंदिर, सूर्यास्त के बाद नहीं जाता यहां कोई

इंदिरा गांधी हॉस्पिटल

haunted places in madhya pradesh ig hospital inside

जी हां, भोपाल शहर में मौजूद एक ऐसी जगह और अस्पताल जिसे सबसे अधिक खौफनाक समझा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना होता है कि शाम होते ही यहां भूतों की महफ़िल सजती है। कई लेखों के आधार पर यह बोला जा सकता है कि यह जगह सच में मध्य प्रदेश की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। इस जगह में बारें में कई जगह उल्लेख है कि प्राचीन समय में यहां राज करने वाला राजा वीर खांडेराव लड़कियों का नृत्य करवाता था। वीर खांडेराव की मौत के बाद यहां कोई नहीं आया और ये जगह एक भूतिया जगह में तब्दील हो गई।

हालांकि, इन सभी जगहों के बारे में कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है कि ये भूतिया जगह। ये कहानियां सिर्फ स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई अलग-अलग लेखों से लेकर संग्रह किया गया है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@googleusercontent.com,gumlet.assettype.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।