herzindagi
haunted places in delhi ncr

दिल्ली-NCR की ये डरावनी जगहें हैं कई दिलचस्प कहानियों के लिए फेमस

दिल्ली एनसीआर की चर्चित जगहों पर आप कई बार घूमने गए होंगे, लेकिन क्या आप यहां मौजूद इन डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-07-29, 14:34 IST

दिल्ली-एनसीआर किसी एक सीमित जगह में नहीं है बल्कि एक तरफ उत्तर प्रदेश है तो दूसरी तरफ हरियाणा। दिल्ली-एनसीआर में घूमने, पार्टी करने या फिर ऑफिस करने वाले लोग सबसे अधिक पहुंचते हैं। एक तरह से दिल्ली-एनसीआर घूमने के मामले में परफेक्ट जगह है। यहां मौजूद चर्चित जगहों पर आप कई बार घूमने के लिए गए होंगे, लेकिन क्या आप दिल्ली-एनसीआर में मौजूद डरावनी जगहों के बारे में जानते हैं? दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई डरावनी जगहें हैं जहां कोई भी अकेले जाना से डरता है। इस लेख में हम आपको दिल्ली-एनसीआर में मौजूद कुछ डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी जाने से पहले सोचेंगे।

फारुख नगर किला

haunted places in delhi ncr farukh nagar fort

गुडगांव के पास में मौजूद फारुख नगर किला एक डरावनी फोर्ट है। मुग़ल कल निर्मित इस महल का कुछ हिस्सा अब खंडहर में तब्दील हो चुका। स्थानी लोगों का मानना है कि इस फोर्ट के नीचे एक खजाना है, लेकिन आजतक उसे कोई खोज नहीं सका है। लोगों का मानना है कि इस खजाने की रक्षा एक आत्मा करती है, जिसकी वजह से कोई भी खजाने को खोजने की कोशिश नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें:वेस्ट दिल्ली की ये जगहें घूमने के लिए हैं एकदम बेस्ट

फिनिक्स शू फैक्ट्री

haunted places in delhi ncr finix shoe

एनसीआर में मौजूद फिनिक्स शू फैक्ट्री भी डरावनी जगहों में शामिल है। कहा जाता है कि कुछ साल पहले इस फैक्ट्री में आग लगने की वजह से लगभग 200 से अधिक लोग जलकर मर गए थे। इस भीषण हादसा के बाद इस फैक्ट्री को बंद कर दिया गया। लोगों का मानना है कि आज भी इस फैक्ट्री के आसपास शाम के बाद जाने की कोई हिम्मत नहीं करता है। कई लोगों का मानना है कि रात को यहां से चिल्लाने की आवाज भी आती रहती है।(उदयपुर की डरावनी जगहें)

हिंडन नदी

haunted places in delhi ncr hindon river

दिल्ली-एनसीआर में मौजूद हिंडन नदी एक डरावनी जगह के रूप में प्रचलित है। इस नदी के किनारे-किनारे बसे लोगों का मानना है कि इस नदी में को लेकर कई डरावनी कहानियां है। लोगों का मानना है कि सूर्यास्त के बाद कुछ लोग इस नदी के किनारे घूमने गए थे, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए। कुछ लोगों का मानना है कि इस नदी में कुछ लोग मछली मारने के लिए गए थे लेकिन वापस नहीं आए। इस घटना के बाद कोई भी शाम के बाद नदी के किनारे नहीं जाता है।

इसे भी पढ़ें:यह विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल बिहार के लिए क्यों रखता है खास पहचान, आप भी जानें

पहाड़ी स्ट्रीट

haunted places in delhi ncr pahadi street

गुड़गांव में मौजूद पहाड़ी स्ट्रीट भी प्रेत बाधित जगह है। यह सिर्फ एनसीआर ही नहीं बल्कि हरियाणा के लिए भी एक डरावनी जगह है। स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय जो भी इस स्ट्रीट से कार लेकर निलकता है तो उसे कोई आत्मा उसके रोकने की कोशिश करती है। कहा जाता है कि कई बार पहाड़ी स्ट्रीट पर दुर्घटना भी हो चुकी है।(गाजियाबाद की डरावनी जगहें)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@twimg.com,whatshot)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।