भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक यानि बिहार में घूमने के लिए कई ऐसी बेहतरीन और खूबसूरत जगहें हैं जहां हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। खासकर बुद्ध नगरी होने के चलते बौद्ध धर्म के लोग बिहार में घूमने के लिए अधिक संख्या में पहुंचते हैं। बोधगया, वैशाली, पटना, नालंदा, राजगीर जैसी कई जगहों पर हर दिन पर्यटक परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, इन सभी जगहों के अलावा बिहार में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां रात तो छोड़ दीजिए दिन के उजाले में भी कोई जाने का हिम्मत नहीं करता है। बिहार में मौजूद इन भुतहा जगहों की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, तो आइए जानते हैं इन भुतहा जगहों के बारे में।
ये तो आपको ज़रूर मालूम होगा कि मधुबनी की पेंटिंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहद प्रसिद्ध हैं। इस शहर में एक ऐसा गांव है जहां का हर निवासी मधुबनी पेंटिंग का कारीगर है। लेकिन, इस शहर में एक ऐसी भी जगह है जहां शाम होते ही कोई भी इस जगह के आसपास जाने से डरता है। जी हां, उस जगह का नाम है 'मधुबनी का तालाब'। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तालाब में यात्रियों से भरी नाव अचानक से डूब गई और लगभग 50 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद कोई भी इस तालाब में नाव नहीं चलाता है।
इसे भी पढ़ें:सोमपुर महाविहार: बंगलादेश में मौजूद प्राचीन भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ
पटना और औरंगाबाद को जोड़ने वाली सड़क भी बिहार की सबसे भुतहा जगहों में शामिल है। इस रोड पर ऐसे कई रहस्यमयी एक्सीडेंट हो चुके हैं, जिसके बाद आज भी कोई अकेले शाम के बाद जाने की हिम्मत नहीं करता है। लोगों कि माने तो उनका कहना है कि इस सड़क पर भटकती आत्मा रहती है और रात के समय लोगों से सफ़ेद कपड़ा पहने आत्मा लिफ्ट मांगती है। (उत्तर प्रदेश की भुतहा जगहें) कभी दूर से दिखाई देती है और पास जाने पर आत्मा गायब भी हो जाती है।
बिहार का सिवान शहर ऐतिहासिक नज़र में बेहद ही महत्वपूर्ण है इसलिए इस शहर में दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। लेकिन, इस शहर में मौजूद एक कब्रिस्तान के आसपास शाम होते ही कोई नहीं जाता है। सीवान का ये कब्रिस्तान कई अनहोनी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लोगों को अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कब्रिस्तान में कई प्रेत घूमते हुए देखे गए हैं।
इसे भी पढ़ें:हिमालय की गोद में मौजूद हैं कई रहस्यमयी कहानियां, आप भी जानिए
राजधानी पटना में ऐसे कई प्राचीन और ऐतिहासिक बंगले मौजूद हैं जो आज खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। लेकिन, पटना के लोहिया नगर में मौजूद एक बंगला अजीबो-गरीब घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। लोगों कि माने तो इस बंगले पर किसी प्रेत का साया था और इस मकान में रहने वालों ने भी कई बार देखा था। जब एक तांत्रिक ने कहा कि इस मकान में बुरी आत्मा का साया है, तो इस मकान में रहने वाले इसे छोड़कर चले गए।(बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@whatshot.in,gumlet.assettype.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।