नए शहर में जाकर बसना एक रोमांचक अनुभव हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या में है कि किस शहर में आपको जाकर बसना चाहिए तो हम आपको बताएंगे कि भारत में कौन सा शहर आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। यहां रहने के लिए आपको ना तो ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे और ना ही ज्यादा दिक्कतों का सामना करना होगा।
हैदराबाद
बता दें कि लगातार पांच वर्षों तक, मर्सर की लिविंग क्वालिटी रिपोर्ट ने हैदराबाद को भारत में रहने के लिए सबसे अच्छा शहर बताया है। ऐसे में अगर आप भी किसी अच्छे शहर की तलाश में है तो आपको हैदराबाद शिफ्ट हो जाना चाहिए। हैदराबाद बाकी के शहर से काफी सस्ता है ऐसे में कोई भी व्यक्ति इस शहर में अपने परिवार के साथ एक नॉर्मल लाइफ बीता सकता है।
पुणे
अगर आपको आईटी में नौकरी करना है तो आप पुणे भी शिफ्ट हो सकती हैं। पुणे में नौकरी के कई विकल्प आपको मिल जाएंगे। अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश में शहर बदलने के सोच रही हैं तो आपको पुणे शिफ्ट होना चाहिए। पुणे में आपको अच्छे पैकेज की नौकरी मिल जाएगी। जिससे आप अच्छी जिंदगी जी सकती हैं।
बैंगलोर
बैंगलोर बाकी के शहर से आपके लिए थोड़ा महंगा हो सकता है। अगर बात नौकरी की करें तो इस शहर में आईटी इंडस्ट्री के लोगों को कई अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। मेट्रोपॉलिटन सिटी होने के कारण यहां काफी सुविधाएं बढ़ जाती हैं। यहां आपको हैवी ट्रैफिक का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें-जानिए हैदराबाद से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स
मुंबई
मुंबई में हर साल लाखों लोग आते हैं। यह शहर भी आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। मुंबई में आपको नामी स्कूलों, अस्पतालों, मॉल और एंटरटेनमेंट हब देखने को मिल जाएगा। हालांकि यह शहर बाकी के सभी शहर से काफी अधिक महंगा है। ऐसे में एक नार्मल सैलरी के साथ इस शहर में रहना आपके लिए महंगा हो सकता है।(मुंबई में स्थित हैं ये चर्च, एक बार जाएं जरूर)
इसे जरूर पढ़ें-क्या आप जानते हैं हुसैन सागर झील की बुद्धा मूर्ति से जुड़े ये रोचक तथ्य
सूरत
सूरत मुख्य रूप से कपड़ा उद्योग और हीरे की कटिंग और पॉलिशिंग आदि के कार्यों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर को 'सिल्क सिटी' और 'डायमंड सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में भी आप आसानी से अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो सकती हैं। स्वच्छ माहोल के साथ आपको यहां काफी आनंद आने वाला है। इतना ही नहीं, यह शहर बाकी के शहर से काफी सस्ता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों