निज़ामों के शहर के रूप में जाना जाने वाला हैदराबाद एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। इसे निजामों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर कई ऐतिहासिक संरचनाएं हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। मूसी नदी के किनारे स्थित हैदराबाद को लोग यहां के लजीजदार खाने के लिए भी जानते हैं। विशेष रूप से यहां पर मिलने वाली बिरयानी की बात ही कुछ और है। हैदराबाद में और उसके आसपास अभी भी कई पारंपरिक और प्राचीन बाजार हैं। जहां पर घूमने व खरीदारी करने का अपना एक अलग ही आनंद है।
अमूमन लोग हैदराबाद को उसकी ऐतिहासिक महत्ता या फिर खान-पान के लिए ही जानते हैं। लेकिन इस शहर से जुड़े ऐसे भी कई अन्य रोचक तथ्य हैं, जिसके बारे में अधिकतर लोग अनजान ही हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हैदराबाद शहर से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं-
जब हैदराबाद से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स की बात होती है तो ऐसे में मोनोलिथिक बुद्ध प्रतिमाका नाम अवश्यक लिया जाता हहै। हुसैन सागर झील के बीच में बुद्ध की मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची मोनोलिथिक बुद्ध प्रतिमा है। यह चट्टान के एक ही टुकड़े से बना है और केवल नाव से ही पहुंचा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-गर्मियों में फैमली संग घूमने के लिए ये हैं भारत की कुछ बेहतरीन जगह
हैदराबाद प्राकृतिक मोतियों के प्रमुख उत्पादकों में से एक है। इतना ही नहीं, इसका हीरे के व्यापार में भी प्रमुख योगदान है। यही कारण है कि हैदराबाद को सिटी ऑफ पर्ल यानी मोतियों का शहर भी कहा जाता है।
रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो माना जाता है। यहां हर साल लाखों लोग आते हैं और कॉम्पलेक्स में रेलवे स्टेशन से लेकर हिल स्टेशन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से लेकर मनोरंजन पार्क तक सब कुछ है।
हैदराबाद को लोग झीलों का शहर भी कहते हैं। इस शहर में 20 से अधिक झीलें हैं जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों द्वारा पसंद की जाती हैं। आप जिन जगहों पर जा सकते हैं उनमें से कुछ हैं - हुसैन सागर, उस्मान सागर, शमीरपेट झील और हिमायत सागर। इतना ही नहीं, आप इन झीलों को देखने के साथ-साथ वहां पर नाव की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं।
हैदराबाद को निजामों का शहर यूं ही नहीं कहा जाता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन इतिहास में हैदराबाद का निज़ाम भारत का सबसे अमीर व्यक्ति था, और दुनिया का छठा सबसे अमीर। उनके पास 50 मिलियन पाउंड का पेपरवेट था, जो हीरे से बना था। आप भी यह बात जानकर यकीनन चौंक गए होंगे।
इसे जरूर पढ़ें-चौमहल्ला पैलेस: जिसे कहा जाता था हैदराबाद का दिल, जानें इसके बारे में
यह भी हैदराबाद से जुड़ा एक ऐसा मजेदार तथ्य है, जिसे जानकर आप यहां पर एक बार अवश्य घूमना चाहेंगे। इस शहर का स्नो वर्ल्ड दुनिया का सबसे बड़ा स्नो थीम पार्क है। पार्क लगभग दो एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और वयस्कों और बच्चों दोनों के लिए यहां पर कई राइड्स हैं। इस तरह अगर आप हैदराबाद आते हैं तो आपको यहां पर घूमने का एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।