Unknown Places Of Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन राज्य भी है। गर्मी, सर्दी या बरसात के मौसम में भी हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक इस राज्य की खूबसूरती को निहारने पहुंचते हैं।
हिमाचल की हसीन वादियों में ऐसी कई मनमोहक और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत काम लोग ही जानते हैं। हिमालय की गोद में मौजूद 'ताबो' एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है।
इस आर्टिकल में हम आपको बातो की खासियत और यहां मौजूद उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार घूमने के बाद आप स्विट्जरलैंड जैसी जगहों को भूल जाएंगे।
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि हिमाचल में ताबो गांव कहां स्थित है। दरअसल, समुद्र तल से करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद स्पीति घाटी से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।
हिमालय की गोद में मौजूद होने के चलते इसे 'हिमालय के अजंता' के रूप में भी जाना जाता है। ताबों गांव हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 465 किमी की दूरी पर मौजूद है। यह भारत-तिब्बत बार्डर पर मौजूद है।
इसे भी पढ़ें: करनाल के आसपास में स्थित इन बेहतरीन हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल डेस्टिनेशन
ताबो किसी एक चीज के लिए पूरे भारत में फेमस नहीं है, बल्कि अन्य कई चीजों के लिए फेमस है। यह गांव हिमालय में मौजूद सबसे पुराने बौद्ध मठ 'ताबो मठ' के लिए फेमस है। कहा जाता है कि इसी मठ के कारण इस गांव का नाम पड़ा है। ताबो मठ बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए बेहद ही पवित्र स्थल है।
हिमालय की गोद में मौजूद होने के चलते आसपास का इलाका हर समय बर्फ से ढका हुआ होता है। साफ और नीले गगन, नीले पानी वाली झील, पहाड़ों से बहती नदियां और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। कहा जाता है कि यहां ठंडे रेगिस्तान को देखा जा सकता है।
ताबो पर्यटकों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित यह जगह हिमालय की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करती है। यहां कई पर्यटक मनमोहक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इसलिए यह जगह स्विट्जरलैंड जगह को भी टक्कर देने का काम करती है।
ताबो गांव हनीमून डेस्टिनेशनके रूप में भी जाना जाता है। खासकर, बर्फबारी के समय कई कपल्स यहां हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। ट्रेकिंग और हाईकिंग करने वाले लोगों के बीच यह काफी फेमस है। बाईकिंग के लिए भी ताबो जन्नत है।
ताबो में ऐसी कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। ताबो मठ, ताबो में आसपास में मौजूद चंद्रताल झील, काई मठ, कुंजुम दर्रा और पिन वैली नेशनल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पर्यटकों की पहली पसंद बन रही है जम्मू कश्मीर की यह अद्भुत जगह, बर्फबारी में जरूर पहुंचें
अगर आप ताबो घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मई से अक्टूबर के बीच में घूमना सबसे अच्छा समय माना जाता है, क्योंकि इस दौरान अधिक ठंड नहीं पड़ती है।
नवंबर से लेकर फरवरी के बीच में यहां भारी बर्फबारी होती है, इसलिए कई लोग ठंड के चलते घूमने के लिए नहीं जाते हैं। अगर आप बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो नवंबर से लेकर फरवरी के बीच में जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।