Best Places to Visit in Jammu and Kashmir: हिमालय की गोद में मौजूद जम्मू-कश्मीर को भारत का जन्नत माना जाता है। जम्मू कश्मीर की हसीन वादियों की खूबसूरती दुनिया भर में फेमस है।
जम्मू कश्मीर में ऐसी कई जगहें हैं जहां घूमने का सपना लगभग हर कोई देखता है। सोनमर्ग, गुलमर्ग या डल झील जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं।
जम्मू-कश्मीर की चर्चित जगहों के बारे में तो आप भी जानते होंगे, लेकिन यहां एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। यहां एक बार घूमने के बाद अन्य जगहों को भूल जाएंगे।
जी हां, जम्मू कश्मीर में मौजूद 'चंदनवाड़ी' किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको चंदनवाड़ी की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आपका दिल झूम उठेगा।
चंदनवाड़ी की खासियत क्या है? (Why is Chandanwari famous)
चंदनवाड़ी पहलगाम से बाहरी छोर पर मौजूद एक बेहद ही शानदार और मनमोहक घाटी है। यह पहलगाम से करीब 15 किमी की दूरी पर मौजूद है। झील-झरने और मनमोहक बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच चंदनवाड़ी मौजूद है। चंदनवाड़ी हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है।
चंदनवाड़ी की खूबसूरती तो पूरे जम्मू कश्मीर में फेमस है ही साथ में इसका धार्मिक महत्व भी है। कहा जाता है कि यह एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहां से अमरनाथ यात्रा शुरू होती है। इसलिए चंदनवाड़ी सैलानियों के लिए बेहद ही खास है।
इसे भी पढ़ें:दिसंबर में भारत की इन हसीन जगहों पर आप भी जरूर घूमने पहुंचें, दिल झूम उठेगा
चंदनवाड़ी के आसपास घूमने की जगहें (Best Places to Visit in Chandanwari)
चंदनवाड़ी के आसपास घूमने के लिए ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां एक बार घूमने के बाद आप उस स्थान के दीवाने हो जाएंगे। इन जगहों पर परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ भी घूमने जा सकते हैं। चंदनवाड़ी में कई कपल्स बर्फबारी के समय हनीमून मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।(गुलमर्ग में घूमने की बेस्ट जगहें)
पहलगाम (Pahalgam tourist places)
चंदनवाड़ी के आसपास मौजूद किसी हसीन जगह की बात होती है, तो सबसे पहले पहलगाम का नाम जरूर लिया जाता है। पहलगाम की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे जम्मू कश्मीर का स्वर्ग माना जाता है।
बर्फ से ढके पहाड़, घास के मैदान, झील-झरने और दूध की तरह बहती नदी, पहलगाम की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बर्फबारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए बर्फबारी यहां सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं।
बेताब वैली (Betab valley, Jammu and Kashmir)
चंदनवाड़ी के आसपास घूमने का जिक्र होता है, तो बेताब वैली का जिक्र जरूर होता है। बर्फ से ढके पहाड़, घास के मैदान और मनमोहक झील-झरने बेताब वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
अगर आप नवंबर से लेकर फरवरी के बीच यहां घूमने जाते हैं, तो यहां बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि इस वैली का नाम सनी देओल और अमृता सिंह की पहली फिल्म 'बेताब' पर रखी गई है।
पोशवान पार्क (Poshwan Park, Jammu and Kashmir)
जम्मू कश्मीर में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां हजारों किस्म के फूलों को करीब से देखा जा सकता है, लेकिन अगर आप चंदनवाड़ी घूमने जा रहे हैं, तो फिर आपको पोशवान पार्क जरूर पहुंचना चाहिए।
पोशवान पार्क हजार किस्म से अधिक फूल और पौधों के लिए जाना जाता है। मनमोहक पहाड़ों के बीच में होने के चलते यहां हर समय सैलानी घूमने पहुंचते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें:Honeymoon Destination: शाहरूख और गौरी खान ने यहां मनाया था अपना हनीमून, आप भी करें सस्ते में ट्रैवल प्लान
चंदनवाड़ी कैसे पहुंचें (How To Reach Chandanwari Jammu and Kashmir)
चंदनवाड़ी पहुंचना बेहद ही आसान है। यहां आप श्रीनगर, पहलगाम, सोनमर्ग या गुलमर्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। पहलगाम से चंदनवाड़ी इ दूरी करीब 15 किमी है। श्रीनगर से चंदनवाड़ी की दूरी करीब 87 किमी है। अनंतनाग से चंदनवाड़ी की दूरी करीब 40 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit:(@insta)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों