Top places to visit in december 2023: दिसंबर साल का लास्ट मंथ होता है और लगभग हर कोई इस आखिरी महीने में अपनी हसीन यादों को जीवन भारत के लिए समेट लेना चाहता है। इसलिए जो व्यक्ति घूमने का शौक रखते हैं, वो हसीन जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं।
दिसंबर साल का एक ऐसा महीना होता है, जब सर्दियां शुरू हो जाती है। दिसंबर के महीने में जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों पर बर्फबारी भी शुरू हो जाती है। दिसंबर के महीने में कई कपल्स भारत की हसीन जगहों पर हनीमून मनाने के लिए भी पहुंचते रहते हैं।
अगर आप भी दिसंबर के महीने में भारत की किसी हसीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूमने का ट्रिप बना सकते हैं। यहां घूमने के बाद यक़ीनन आपका दिल झूम उठेगा।
उत्तराखंड में घूमने की बात होती है, तो लगभग हर पर्यटक सबसे पहले नैनीताल, मसूरी या ऋषिकेश जैसी चर्चित जगहों का ही नाम लेते हैं, लेकिन बिनसर की खूबसूरती भी आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है।
समुद्र तल से करीब 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद बिनसर के आगे नैनीताल या मसूरी भी फीका लगता है। बिनसर एक शांतप्रिय जगह है, इसलिए यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील और झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। बर्फबारी में इसकी खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: Long Weekend: नवंबर में 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर, ऐसे बनाएं प्लान
हिमाचल प्रदेश असीम खूबसूरती का भंडार है। शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला या डलहौजी जैसी जगहों चर्चित जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप हिमाचल में किसी हसीन जगह क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो फिर आपको केलांग पहुंचना चाहिए। (सबसे ऊंचे और खूबसूरत गांव में घूमना चाहेंगे?)
केलांग की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग 'हिमाचल का स्वर्ग' भी बोलते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, खूबसूरत झील, मनमोहक झरने और घास के मैदान इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। बर्फबारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए कई कपल्स यहां हनीमून मनाने के लिए भी पहुंचते हैं।
भारत में स्थित, स्पीति घाटी, कांगड़ा घाटी, वैली ऑफ फ्लावर्स, युमथांग घाटी और नुब्रा वैली जैसी चर्चित घाटियों में आप एक नहीं, बल्कि कई बार घूमने गए होंगे, लेकिन मेचुका वैली की खूबसूरती के आगे इन सब वैली की खूबसूरती फीकी लग सकती है।
मेचुका वैली अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद एक जन्नत है। चीन की सीमा से सटे इस वैली की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे नॉर्थ-ईस्ट का स्वर्ग भी माना जाता है। बर्फ़बारी के समय इस वैली की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए कई लोग दिसंबर के महीने में ही घूमने के लिए निकल जाते हैं।
दक्षिण भारत में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले केरल का ही रुख करते हैं, लेकिन अगर आप दिसंबर के महीने में साउथ इंडिया जाना चाहते हैं, तो फिर आपको मुरुदेश्वर जरूर पहुंचना चाहिए।
मुरुदेश्वर कर्नाटक का तटवर्ती इलाका है, इसलिए इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां स्थित भगवान शिव का मुरुदेश्वर मंदिर दुनिया भर में फेमस। यहां भगवान शिव को समर्पित विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति मौजूद है। अरब सागर के तट स्थित यह मूर्ति लाखों भक्त और पर्यटक को आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti: गुरु नानक जयंती पर चंडीगढ़ के इन प्रसिद्ध गुरुद्वारों में देश के हर कोने से पहुंचते हैं भक्त
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि बांसवाड़ा राजस्थान में ग्रीन वैली के नाम से जाना जाता है। अगर आप ऐतिहासिक इमारत, महल और फोर्ट के बीच ग्रीन वैली में घूमना चाहते हैं, तो फिर दिसंबर में बांसवाड़ा पहुंच जाना चाहिए।
अरावली की सुरम्य पहाड़ियों के बीच स्थित बांसवाड़ा एक बेहद ही शांत और हसीन जगह के रूप में फेमस है। सर्दियों के मौसम में यहां परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मजा है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।