Jammu Kashmir Travel: हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद जम्मू कश्मीर भारत का एक खुबसुरत केंद्र शासित प्रदेश है। यह प्रांत अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया भर में फेमस है। इसलिए यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
जम्मू कश्मीर में मौजूद डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, अनंतनाग, सनासर, बालटाल घाटी और नुब्रा वैली जैसी प्रमुख जगहों पर हर दिन सैलानियों की चहल-पहल रहती हैं।
लेकिन जम्मू कश्मीर में स्थित अरु वैली एक ऐसी हसीन जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अरू वैली खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अरु वैली खासियत जानने से पहले यह जान लेते हैं कि अरु वैली जम्मू कश्मीर के किस जिले में है। आरू वैली जम्मू कश्मीर प्रांत के अनंतनाग जिले में मौजूद है। यह खूबसूरत घाटी आरू नदी के किनारे मौजूद है, इसलिए सभी लोग इसे आरू वैली के नाम से ही जानते हैं। आपको बता दें कि आरू नदी जम्मू कश्मीर में बहने वाली लिद्दर नदी की एक उपनदी है।
इसे भी पढ़ें: Odisha Travel: स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस है ओडिशा की यह अद्भुत जगह
अरु वैली की खासियत बेहद ही कमाल की है। कहा जाता है कि अलौकिक सुंदरता, एक से एक हसीन नजारे, बर्फ से ढके मनमोहक पहाड़ और हिमालय की हसीन चोटियां अरू घाटी को कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों से एक बनाने का कम करती हैं। (कश्मीर को स्वर्ग बनाती हैं ये 4 जगहें)
जो लग शांत वातावरण में घूमना पसंद करते हैं यह जो सैलानी प्रकृति से कुछ अधिक ही प्रेम करते हैं, उनके लिए अरू वैली किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। बर्फबारी के समय अरू वैली की खूबसूरती चरम पर होती है।
अरु वैली के आसपास घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर एक बार घूमने के बाद पर्यटक भारत की अन्य जगहों को भूल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh Travel: दिल्ली से सिर्फ 4 हजार में मैक्लोडगंज घूम आएं, ऐसे बनाएं प्लान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।