Odisha Travel: स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस है ओडिशा की यह अद्भुत जगह

Odisha Travel: बंगाल की खाड़ी के पास मौजूद ओडिशा एक बेहद ही खूबसूरत राज्य माना जाता है। विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर ओडिशा में ही मौजूद है।

 

best places to visit koraput odisha

Best Places To Visit Odisha: ओडिशा भारत का एक खूबसूरत राज्य होने के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यह राज्य अपने अद्भुत समुद्री तट, दर्शनीय और विश्व प्रसिद्ध मंदिर, झील और ऐतिहासिक तथ्यों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

ओडिशा में आज भी ऐसी कई अद्भुत और अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जो सैलानियों की नजर से बची हुई हैं। इन्हीं अनदेखी जगहों से कोरापुट एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको कोरापुट की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी एक बार परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ जरूर घूमने जाना चाहेंगे।

ओडिशा का कोरापुट क्यों फेमस है? (Why is Koraput famous)

Why is Koraput famous

कोरापुट में घूमने की जगहों के बारे में जानने से पहले इस जगह की खासियत के बारे में जान लेते हैं। कोरापुट ओडिशा की हसीन पहाड़ियों में बहा हुआ है। यहां के हरे-भरे घास के मैदान, घने जंगल, खूबसूरत झरने और कुछ बेहतरीन घाटियां सैलानियों को खूब आकर्षित करती हैं।

कोरापुट करीब 8 हजार से भी अधिक वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह खूबसूरत जगह बंगाल की खाड़ी से काफी करीब है। इसलिए यहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है।

इसे भी पढ़ें:Honeymoon Destination: हसीन हनीमून के लिए लक्षद्वीप का ये Islands मालदीव से कम नहीं

कोरापुट में घूमने की जगहें

कोरापुट में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।

देवमाली (What is deomali famous for)

What is deomali famous for

कोरापुट में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह की बात होती है, तो सबसे पहले देवमाली का नाम जरूर शामिल रहता है। कहा जाता है कि देवमाली कोरापुट जिले की सबसे ऊंची चोटी है। इस चोटी की ऊंचाई करीब 6 हजार फीट है।(ओडिशा में घूमने की जगहें)

एक ऊंची के रूप में फेमस देवमाली सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है। इस चोटी से एक एक से एक बेहतरीन और दिल को खुश कर देने वाले नजारे देखने का मौका मिलता है। कहा जाता है कि बारिश के समय देवमाली के हसीन पहाड़ बादलों से ढक जाते हैं। सर्दियों में यहां घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

डुडुमा वॉटरफॉल (Duduma Waterfall, Koraput Odisha)

डुडुमा वॉटरफॉल कोरापुट के साथ-साथ पूरे ओडिशा के लिए एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित पर्यटन स्थल है। यह खूबसूरत वॉटरफॉल ओडिशा का तीसरा सबसे बड़ा वॉटरफॉल माना जाता है।

डुडुमा वॉटरफॉल में जब 500 से अधिक फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो नजारा सिर्फ और सिर्फ निहारने का ही मन करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास मौजूद हरियाली भी सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। आपको बता दें कि डुडुमा वॉटरफॉल आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले की सीमा पर स्थित है।(पुरी से भी खूबसूरत है ओडिशा की यह जगह)

ट्राइबल म्यूजियम करापुट (Tribal Museum, Koraput Odisha)

Tribal Museum, Koraput Odisha

आपको बता दें कि कोरापुट जनजातीय लोगों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। यहां आपको कई जनजातीय समुदाय के लोग मिल जाएंगे। इसलिए कोरापुट में एक भव्य ट्राइबल म्यूजियम का भी निर्माण किया गया है।

ट्राइबल म्यूजियम कोरापुट की जनजातीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक माना जाता है। इस म्यूजियम में हथियार, उपकरण, कपड़े, आभूषण और स्थानीय आदिवासी लोगों की लकड़ी के उत्पादों का संग्रह मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अनसुनी जगह, जल्दी पहुंचें

कोरापुट में घूमने की अन्य जगहें

tourist places in koraput

कोरापुट में ऐसी अन्य कई बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए आप कोलाब बांध, बॉटनिकल गार्डन, ब्रिटिश सिंहासन, रानी दुदुमा झरना, पुंजिसिल झरना और साबर श्रीक्षेत्र जगन्नाथ मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: @Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP