भारत के पूर्व-हिस्से में मौजूद ओडिशा एक ऐसा राज्य है जो खूबसूरती के मामले में किसी भी राज्य से पीछे नहीं है। समुद्र तट के किनारे होने के चलते यह राज्य कई बेहतरीन और मनमोहक जगहों के लिए प्रसिद्ध है।
वैसे ओडिशा में घूमने का जिक्र होता है तो सबसे पहले पुरी या फिर राजधानी भुवनेश्वर का नाम लिया जाता है, लेकिन इस राज्य में एक ऐसी भी जगह है जहां घूमने के बाद ओडिशा की अन्य जगहों को भूल जाएंगे।
ओडिशा में हॉकी मैच का विश्व कप स्टार्ट हो चुका है। ऐसे में अगर आप ओडिशा जा रहे हैं तो इस लेख में हम आपको ओडिशा में मौजूद ब्रह्मपुर/बरहामपुर की कुछ मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार घूमने के बाद आप बार-बार घूमने जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।
ओडिशा में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन समुद्री तट यानी बीच है, लेकिन ब्रह्मपुर/बरहामपुर में मौजूद गोपालपुर बीच एक ऐसी जगह है जहां घूमने के बाद लगभग हर किसी का मन तृप्त हो सकता है।
नीले आकाश के साथ-साथ नीले रंग का पानी देखने के बाद यक़ीनन आप इसी स्थान पर बस जाना पसंद करेंगे। मुख्य शहर से लगभग 15 किमी की दूरी पर मौजूद यह बेहद ही शांत और मनमोहक जगह है। यहां आप पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ हाथ में हाथ डालें घूम सकते हैं और एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Ganga Vilas: भारत में शुरू हुआ दुनिया का सबसे लंबा लग्जरी रिवर क्रूज, क्या आप सफर करना चाहेंगे?
ब्रह्मपुर में घूमने के लिए महेंद्रगिरी एक ऐसी जगह है जिसे मनोरम दृश्यों का खजाना माना जाता है। जी हां, महेंद्रगिरी के लगभग 15 सौ से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह स्थान हिल स्टेशन के रूप में भी फेमस है।
यह स्थान पौराणिक तथ्यों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि महेंद्रगिरी की पहाड़ियों में महाभारत और रामायण काल में कई घटनाएं घटी थी। एक अन्य लोककथा है कि यहां आप भी पांडवों द्वारा निर्मित कुछ संरचना बची हुई हैं। यहां घूमने के लिए साथ ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(ओडिशा में घूमने जगहें)
बरहामपुर में समुद्र तट के किनारे सिर्फ रेत या पहाड़ ही नहीं बल्कि ओडिशा का प्रसिद्ध जोगाडा फ़ोर्ट भी मौजूद है। इस फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि यहां से समुद्र तट का बेहद ही खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है।
पहाड़ी की चोटी पर मौजूद होने के चलते जोगाडा फ़ोर्ट सैलानियों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। आपको बता दें कि यह एक प्राचीन फोर्ट है। इसके बारे में कहा जाता है कि अशोक के काल इसे पत्थरों को काटकर निर्माण किया गया था।
इसे भी पढ़ें:जोशीमठ का नरसिंह देवता का मंदिर करोड़ों भक्तों के लिए क्यों है खास?
बरहामपुर का सिर्फ गोपालपुर बीच ही नहीं बल्कि आर्यपल्ली बीच भी सैलानियों के लिए बेहद ही खास है। यह पूरे राज्य के लिए एक बेहद ही मनमोहक स्थल है। इसलिए यहां हर समय सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं।
माना जाता है कि आर्यपल्ली बीच सबसे अधिक सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए फेमस है। जब सुबह में सूर्य की किरण नीले पानी पर पड़ती है तो नज़ारा देखने ही बनता है। शाम के समय भी बहुत भीड़ मौजूद रहती है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो आपको यहां ज़रूर घूमने जाना चाहिए।(भुवनेश्वर की 6 ऐतिहासिक धरोहर)
बरहामपुर में गोपालपुर बीच, महेंदागिरी, जोगाडा फ़ोर्ट और आर्यपल्ली बीच जैसी जगहों पर घूमने के अलावा आप अन्य कई जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे- तारातारिणी मंदिर, मंत्रीदि सिद्ध भैरवी मंदिर, बरहामपुर सिटी और रम्भा लेख जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@twimg,transindiatravels)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।