Honeymoon Destination: हसीन हनीमून के लिए लक्षद्वीप का ये Islands मालदीव से कम नहीं

हनीमून मनाने के विदेश में नहीं, बल्कि भारत के लक्षद्वीप में मौजूद इन हसीन आइलैंड के किनारे पहुंच सकते हैं। इन द्वीपों की खूबसूरती दुनिया भर में फेमस हैं। 

 

best islands in lakshadweep for honeymoon

Best Islands In Lakshadweep: लक्षद्वीप भारत का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक केंद्र शासित प्रदेश है। लक्षद्वीप की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

लक्षद्वीप की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं यहां मौजूद आइलैंड यानी द्वीप। अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप एक नहीं बल्कि, दर्जन से भी अधिक हसीन द्वीपों के लिए जाना जाता है।

लक्षद्वीप में स्थित कुछ आइलैंड की खूबसूरती और मेहमान नवाजी इस कदर प्रचलित है कि यहां हर रोज दर्जन से भी अधिक कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हसीन आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी हसीन हनीमून मनाने के लिए पहुंच सकते हैं।

मिनिकॉय द्वीप (Things To Do In Minicoy Island, Lakshadweep)

Minicoy Island

लक्षद्वीप में स्थित सबसे खूबसूरत आइलैंड की बात होती है, तो सबसे पहले मिनिकॉय द्वीप का जिक्र जरूर होता है। यह आइलैंड जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह कपल्स के बीच भी फेमस है।

बेहतरीन नजारे और हसीन मेहमान नवाजी के लिए चलते हर दिन दर्जन से अधिक कपल्स यहां हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं। मिनिकॉय द्वीप में मौजूद आलीशान और हसीन रिसॉर्ट भी कपल्स की स्वागत में खड़े रहते हैं। यहां स्थित रिसॉर्ट द्वारा कपल्स को एक से एक बेहतरीन चीजों की सुविधा दी जाती है।

इसे भी पढ़ें:Honeymoon Destinations: ठंड के मौसम में हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, कम खर्चे में निपट जाएगा पूरा मामला

अगत्ती द्वीप (Agatti Island Lakshadweep)

Agatti Island

लक्षद्वीप में मौजूद किसी हसीन और मनमोहक द्वीपों पर घूमने और हनीमून मनाने की बात होती है, तो अगत्ती द्वीप का नाम जरूर लिया जाता है। इसलिए अगत्ती द्वीप को हनीमून का स्वर्ग भी माना जाता है।

अरब सागर के नीले पानी, सफेद रेत और बड़े-बड़े पेड़ अगत्ती द्वीप की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। समुद्र किनारे मौजूद टेंट और टेंट के पास जलती रंगीन लाइट्स और साथ में हमसफर के साथ हनीमून मानना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं। अगत्ती द्वीप में हनीमून मनाने के अलावा यहां आप वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

बांगरम द्वीप (What Is special About Bangaram Island, Lakshadweep)

हिंद महासागर के साफ और नीले पानी में स्थित बांगरम द्वीप देशी और विदेशी सैलानियों के बीच काफी फेमस आइलैंड माना जाता है। मूंगा चट्टान और लुभावने दृश्यों के लिए फेमस बांगरम द्वीप कपल्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

बांगरम द्वीप के आसपास मौजूद रिसॉर्ट कपल्स के लिए एक से एक बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करती है। कई रिसॉर्ट रात के समय कपल्स के लिए हसीन लाइट्स और डिनर की भी सुविधा प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि बांगरम द्वीप का सूर्योदय और सूर्यास्त अन्य आइलैंड से काफी फेमस माना जाता है।(मालदीव की तरह खूबसूरत है भारत का यह आइलैंड)

कावारत्ती द्वीप (Why Kavaratti Island Is So Famous, Lakshadweep)

Bangaram Island

लक्षद्वीप की राजधानी होने के लिए कावारत्ती द्वीप अन्य पर्यटकों के साथ-साथ कपल्स के बीच भी काफी फेमस माना जाता है। कावारत्ती द्वीप सबसे सुंदर रत्नों में से एक माना जाता है।

कावारत्ती द्वीप नीले पानी, सफेद रेत और हसीन नजारों के लिए बहुत फेमस है। समुद्र के बीच में मौजूद यहां के रिसॉर्ट कपल्स को एक से एक हसीन चीजों की सुविधा देते हैं। कई रिसॉर्ट और होटल कपल्स के लिए दुल्हन की तरह सजा देते हैं। यहां पार्टनर के साथ वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाते हुए यादगार हनीमून मना सकते हैं। यहां स्कूबा डाइविंग करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें:तमिलनाडु के ये फेमस Islands थाईलैंड और बैंकॉक से कम नहीं, आप भी पहुंचें


हनीमून के लिए ये आइलैंड भी हैं बेस्ट

लक्षद्वीप में अन्य कई आइलैंड मौजूद हैं, जिन्हें हनीमून के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है। इसके लिए आप कल्पेनी द्वीप, कदमत आयलैंड और अमिन्दिवी द्वीप भी पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@forevervacation,miro.medium)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP