Best Islands Of Tamil Nadu: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की खूबसूरती के बारे में लगभग हर कोई वाकिफ है। इस राज्य में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां आज भी कई लोग घूमने का सपना देखता है।
तमिलनाडु में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले यहां मौजूद प्राचीन मंदिर और समुद्री तटों की ही बात करते हैं, लेकिन इस राज्य में ऐसे कई आइलैंड मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना हर किसी का सपना हो सकता है।
अगर आप खूबसूरत और हसीन आइलैंड को एक्सप्लोर करने के लिए थाईलैंड या बैंकॉक पहुंचना पसंद करते हैं, तो फिर आपको तमिलनाडु में मौजूद इन आइलैंड को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
तमिलनाडु में मौजूद सबसे हसीन और खूबसूरत आइलैंड का जिक्र होता है, तो सबसे पहले नल्लाथन्नी थेवू आइलैंड का नाम जरूर शामिल रहता है। मन्नार की खाड़ी में मौजूद नल्लाथन्नी थेवू आइलैंड हसीन नजारों के लिए काफी फेमस है।
नल्लाथन्नी थेवू आइलैंड सिर्फ देशी पर्यटकों के बीच ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी फेमस है। नीले पानी और नीले आकाश इस आइलैंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नल्लाथन्नी आइलैंड जाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से अनुमति भी लेनी पड़ती है, क्योंकि यहां जाना खतरा भी रहता है।
इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स को विजिट करना होगा बेहद एक्साइटिंग
पम्बन द्वीप तमिलनाडु का एक बेहद ही चर्चित और लोकप्रिय आइलैंड है। पम्बन द्वीप को कई लोग रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी जानते हैं। रामेश्वरम द्वीप का धार्मिक महत्व भी बेहद खास है। कहा जाता है कि पम्बन द्वीप भारत की मुख्य भूमि से श्रीलंका तक यानी राम सेतु शृंखला का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
धार्मिक महत्व और लोकप्रियता के चलते पर्यटक भी भारी संख्या में पम्बन द्वीप घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। अगर आप हसीन नजारों के साथ यादगार लम्हा गुजरना चाहते हैं, तो फिर आपको पम्बन द्वीप एक बार जरूर पहुंचना चाहिए। आपको बता दें कि पम्बन रेलवे ब्रिज राज्य का बेहद ही फेमस पर्यटन स्थल है। (भारत में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप)
मन्नार की खाड़ी में मौजूद हरे द्वीप को सबसे बड़े द्वीपों में से एक माना जाता है। इस फेमस द्वीप को मन्नार समुद्री राष्ट्रीय उद्यान की खाड़ी का एक प्रमुख हिस्सा भी माना जाता है।
तमिलनाडु का एक लोकप्रिय द्वीप होने के चलते यहं समय-समय पर भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। कहा जाता है कि हरे द्वीप मोती की खेती के लिए काफी फेमस माना जाता है।
कुरुसादाई द्वीप सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण भारत का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक आइलैंड है। मन्नार की खाड़ी के मौजूद कुरुसादाई द्वीप समुद्री जीवों के लिए बेहद ही खास माना जाता है।
अगर आप प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ नीले आकाश के तले नीले पानी का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो फिर आपको कुरुसादाई द्वीप जाना चाहिए। कुरुसादाई द्वीप हनीमून के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं तमिलनाडु के इन रहस्यमय स्थानों के बारे में
इन चार आइलैंड के अलावा तमिलनाडु के ऐसे कई खूबसूरत और हसीन आइलैंड है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके लिए आप श्रीरंगम द्वीप, उपपुतनी द्वीप और क्विबल द्वीप भी एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@insta)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।