जब भी हम और आप दुनिया के सबसे बड़े किसी चीज के बारे में सुनते या जानते हैं, तो ये ध्यान में आता है कि वो चीज भारत में नहीं बल्कि विदेश में मौजूद होगी। जैसे-विश्व का सबसे बड़ा मंदिर-अंगकोर वाट, कंबोडिया में मौजूद है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी को चीज मौजूद नहीं है। भारत में भी ऐसी कई चीजे हैं, जो विश्व विख्यात भी है और दुनिया के सबसे बड़े भी। भारत में मौजूद दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप इसी लिस्ट में शामिल है।
जी हां, शायद आपको जानकर ये हैरानी नहीं होना चाहिए कि विदेश में नहीं बल्कि भारत में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप। भारत के पूर्व राज्य में मौजूद माजुली द्वीप पर घूमने के लिए हर साल लाखों सैलानी आते रहते हैं। खूबसूरत और इस अद्भुद द्वीप पर घूमने का सपना लगभग हर कोई देखता है। लेकिन, सही जानकारी नहीं होने पर यहां नहीं जाते हैं। इस लेख में हम आपको माजुली द्वीप के बारे में और यहां आसपास मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने के लिए सकते हैं।
कहा है माजुली द्वीप
दुनिया के सबसे बड़े द्वीप में शामिल माजुली द्वीप भारत के पूर्व राज्य असम में है। असम राज्य के जोरहाट शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर मौजूद ये द्वीप ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। लगभग बारह सौ से अधिक किमी में फैला ये द्वीप दुनिया का एक ऐसा द्वीप है, जहां हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस द्वीप के आसपास बसे आदिवासी और उनकी संस्कृति सैलानियों को और भी आकर्षित करती है। इस द्वीप की खूबसूरती को देकते हुए कई बार इसे लेकर कहा जाता रहा है कि इसे बहुत ही जल्द यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें:नार्थ-ईस्ट का ये शहर गर्मियों में घूमने के लिए है परफेक्ट डेस्टिनेशन
इतिहास के बारे में
अगर बात करें माजुली द्वीप की इतिहास बारे में तो कहा जाता है कि यह द्वीप लगभग 16वीं शताब्दी के आसपास अस्तित्व में आया। इन द्वीप को कई बार धार्मिक ग्रंथों से भी जोड़कर देखा जाता है। कई लोगों का कहना है कि यह द्वीप एक दैविक शक्ति के कारण बना हुआ है। इस द्वीप को प्राचीन काल में रत्नापुर के नाम से भी जाना जाता था। इस द्वीप और माजुली पर कई वर्षों तक अंग्रेजों ने भी राज किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2016 में दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप के रूप में इसे घोषित किया गया था। माजुली द्वीप के आसपास कुछ ऐसी बेहतरीन जगहे भी है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
आसपास घूमने की जगह
माजुली द्वीप के आसपास ऐसी कई बेहतरीन जगहे हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। घूमने के लिस्ट में सबसे पहला स्थान दखिनपाट सात्रा का है। इस जगह कई शासकों के संस्कृति कपड़े, औजार आदि सामान को रखा गया है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो आपको इस जगह ज़रूर घूमने जाना चाहिए। दखिनपाट सात्रा के अलावा आप गरमुर, तेंगपनिया और औनाती सात्र जैसी बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। असम राज्य की ये जगहे कई कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशनभी समझा जाता है।
इसे भी पढ़ें:माया नगरी मुंबई की ये मायावी गुफाएं घूमने के लिए हैं बेस्ट
एक्टिविटीज का लीजिये मज़ा
अगर आप माजुली द्वीप घूमने के लिए जा रहे हैं, तो सिर्फ द्वीप ही नहीं घूमे। बल्कि, इस जगह आप नौका विहार, वर्ड वाचिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। प्राकृतिक सुन्दरता को अपने अन्दर समेटे हुए माजुली द्वीप किसी भी कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। द्वीप के आसपास मौजूद चाय की खूबसूरत बगान भी घूमने का मौका कतई न छोड़े आप। मानसून के समय आप घूमने के लिए इस जगह जा सकते हैं क्यूंकि, मानसून के समय द्वीप का नज़ारा देखते ही बनता है।(असम में घूमने के लिए खूबसूरत जगह)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@qph.fs.quoracdn.net,cloudfront.net)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों