मार्च से लेकर जुलाई तक और अगस्त महीने के कुछ दिनों तक उत्तर-भारत में कुछ अधिक ही गर्मी का मौसम रहता है। इन महीने में उत्तर-भारत के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी लोग गर्मी अधिक होने के चलते किसी ठंडे और सुहाने शहर में घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। लेकिन, सही जानकारी नहीं होने के चलते कई लोग गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए नहीं जाते हैं। ऐसे में आपके लिए पूर्व-भारत की एक बेहतरीन जगह गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। जी हां, पूर्व-भारत में मिजोरम की राजधानी आइजोल/ऐज़ौल घूमने के लिए बेस्ट जगह है।
झरने, झील, खूबसूरत पहाड़ आदि अद्भुत चीजों के लिए प्रसिद्ध आइजोल गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस जगह को नार्थ-ईस्ट में एक बेस्ट हनीमून प्लेस के लिए भी फेमस है। अगर आप भी गर्मियों के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पूर्व-भारत में इससे अच्छी कोई जगह आपके लिए नहीं हो सकती है। चलिए जानते हैं यहां की कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जहां आप भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
रुंग्डिल झील
शायद, आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम हो तो आपको बता दें कि मिजोरम में चार प्रमुख झीले हैं, जिसमें से तीसरा है रुंग्डिल झील। आइजोल के मुख्य शहर से कुछी दूरी पर स्थित यह झील पर्यटक की दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण है। जो भी सैलानी मिज़ोरण के साथ-साथ आइजोल घूमने के आते हैं, वो इस झील की सैर करना नहीं भूलते है। इस झील के पास मौजूद सदाबहार पेड़-पौधें इस जगह को और भी खास बनाते हैं। इस झील में आप नौका भी कर सकते हैं। इसी तरह आप पलक टीपो झील, तामदिल झील, और चौथा रेंगडिल झील भी घूमने के लिए जा सकते हैं।(सिक्किम मशहूर झील के बारे में)
इसे भी पढ़ें:हैदराबाद में इन मंदिरों को नहीं देखा तो समझ लीजिए कि कुछ नहीं देखा
रिएक पीक
आइजोल में रुंग्डिल झील घूमने के बाद आप पहुंचें रिएक पीक। आइजोल की सबसे खूबसूरत जगहों में शामिल रिएक पीक घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां आप बैठे-बैठे लगभग आधे से अधिक आइजोल को आसानी से देख सकते हैं। इस पीक पर पहुंचते ही ठंडी हवा और खूबसूरत नज़ारे आपको दीवाना बना देंगे। बरसात के मौसम में इस जगह की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। यहां आप ट्रेकिंग का भी मज़ा उठा सकते हैं।
सोलोमन मंदिर
किसी भी ट्रिप में एक धार्मिक स्थल का होना बहुत ज़रूरी होता है। अगर आप भी आइजोल की खूबसूरत वादियों के साथ-साथ किसी धार्मिक स्थान पर भी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको सोलोमन मंदिर ज़रूर जाना चाहिए। पहाड़ों के बीच में संगमरमर से बना हुआ इस मंदिर को देखते ही बनता है। यानि एक तरह से मंदिर दर्शन के साथ-साथ प्रकृतिक नज़रों का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस मंदिर को आइजोल का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है।(बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल)
इसे भी पढ़ें:ओल्ड सिल्क रूट के नाम से प्रसिद्ध ये जगह गर्मियों में घूमने के लिए है परफेक्ट
मिजोरम संग्रहालय
प्रकृतिक नज़रों और खूबसूरत जगहों पर घूमने के साथ-साथ अगर आपको मिजोरम और आइजोल की इतिहास को जानना है, तो आपको आइजोल में मौजूद मिजोरम राज्य संग्रहालय ज़रूर जाना चाहिए। यहां आपको आइजोल की समृद्ध संस्कृति को करीब से देखने और जानने का मौका मिलेगा। इस संग्रहालय में मिजोरम और आइजोल की स्थापना से लेकर युद्ध में शहीद जवानों की यादों को समेट का रखा गया है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@upload.wikimedia.org,media.tripinvites.com)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों