गुवाहाटी असम में एक लोकप्रिय शहर है। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसे पूर्वोत्तर भारत के इस शहर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा नगर है। असम के गुवाहाटी शहर में घूमने की कई जगहें हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। यहां पर आप म्यूजियम से लेकर वाइल्ड लाइफ सैन्चुरी आदि देख सकती हैं। वैसे यह शहर प्राचीन हिंदू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है।
यहां पर स्थित कामाख्या और उमानंद जैसे कई प्राचीन मंदिर विश्व प्रसिद्ध हैं। इस शहर की खासियत यह है कि यह प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक तीनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। तो चलिए आज हम आपको गुवाहाटी में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने असम ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए-
कामाख्या मंदिर
कामाख्या मंदिर गुवाहाटी में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यह 51 शक्तिपीठों में से एक है और इसे महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थान के रूप में देखा जाता है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पर एक अनोखा पर्व अम्बुवाची पर्व मनाया जाता है। यह अम्बुवाची पर्व भगवती सती का रजस्वला पर्व होता है। यह एक प्रचलित धारणा है कि देवी कामाख्या मासिक धर्म चक्र के माध्यम से तीन दिनों के लिए गुजरती है। इसलिए इन तीन दिनों के दौरान, कामाख्या मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं। यह मंदिर न केवल गुवाहाटी में, बल्कि यह स्थान असम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
असम स्टेट म्यूजियम
अगर आप असम के गुवाहाटी शहर में हैं तो आपको इस म्यूजियम का दौरा एक बार अवश्य करना चाहिए। असम राज्य संग्रहालय, जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह अपने अनोखे प्रदर्शनों के माध्यम से स्थानीय इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करता है। अगर आप असम के लोकल लाइफस्टाइल को बेहद करीब से देखना चाहती हैं, जो आपको इस म्यूजियम में जरूरर जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:गुजरात में स्थित हैं भारत के कुछ बेहतरीन म्यूजियम, आप भी जानिए
यह गुवाहाटी के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक है। इसका निर्माण 1940 में किया गया था और इसमें अलग-अलग गैलरी हैं-जैसे कि आइकनोग्राफी, पुरातत्व और एपिग्राफी। म्यूजियम के अंदर प्रदर्शनी के रूप में मूर्तियां, आदिवासी कलाकृतियां और कपड़े रखे गए हैं। यह पर रखी सूर्या की मूर्तियां प्रमुख आकर्षण है, जो 5 वीं और 12 वीं शताब्दी के बीच के समय की है।
उमानंद मंदिर
गुवाहाटी के दर्शनीय स्थलों की सूची इस मंदिर के बिना पूरी नहीं होगी। कामाख्या मंदिर के बाद गुवाहाटी में उमानंद मंदिर सबसे प्रसिद्ध मंदिर (बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल) है और गुवाहाटी शहर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह हिंदू भगवान, शिव को समर्पित है और पीकॉक आइलैंड में स्थित है, जो ब्रह्मपुत्र नदी से घिरा है।
एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान होने के नाते, आप हमेशा भक्तों को चारों ओर पाएंगे, लेकिन शिवरात्रि के त्योहार के दौरान एक विशेष आकर्षण है। यह मंदिर 1694 ई में राजा गदाधर सिंह द्वारा बनवाया गया था। हालांकि 1897 में, भूकंप के कारण मंदिर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका बाद में एक स्थानीय व्यापारी द्वारा इसका पुनर्निर्माण किया गया था।
नेहरू पार्क
अगर आप फैमिली के साथ गुवाहाटी में हैं तो नेहरू पार्क घूमने के लिए एकदम सही जगह है। खासतौर से, बच्चों को यह जगह बहुत पसंद आएगी क्योंकि उन्हें अलग-अलग झूलों की सवारी करने का मौका मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें:गुवाहाटी के इन रेस़्त्रां में मिलता है बेहद लजीज़ खाना, जानिए इनके बारे में
पार्क के अंदर मुख्य आकर्षण मूर्तियां हैं जो ओजापाली, देवधनी, बिहू और बोर ताल जैसे विभिन्न नृत्यों को दर्शाती हैं। इसके अलावा, आपके पास एक ओपन-एयर थिएटर भी है, जिसमें आप स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रदर्शन देख सकती हैं। वैसे यह गुवाहाटी में कपल्स के लिए घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
पोबितोरा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी
गुवाहाटी में आपको वन्य जीवों की झलक भी देखने को मिलेगी। गुवाहाटी में जू के अलावा पोबितोरा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी भी स्थित है। यह गुवाहाटी से 30 किमी दूर स्थित है और वास्तविक वन्यजीव का अनुभव करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है।
38 किमी के क्षेत्र में फैले, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में एक समृद्ध जैव विविधता है। यह स्थान मुख्य रूप से भारतीय एक-सींग वाले गैंडों के लिए घर होने के लिए जाना जाता है। यहां लगभग 2000 प्रवासी पक्षी और सरीसृप हैं। यह यात्रियों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला गुवाहाटी पर्यटन स्थल है।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों