गुजरात एक ऐसा राज्य है, जहां पर आपको संस्कृति, परंपरा और विरासत का एक आदर्श समागम देखने को मिलेगा। यहां की अप्रतिम सुंदरता और ऐतिहासिक भव्यता किसी को भी आश्चर्यचकित कर सकती है। इस राज्य की समृद्धि केवल किलों और महलों, समुद्र तटों या आश्रमों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां पर कई बेहतरीन संग्रहालय और गैलरीज मौजूद हैं, जो गुजरात और इसके लोगों की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती है। गुजरात का इतिहास हड़प्पा सभ्यता के मुगल काल से 4500 साल से अधिक पुराना है। गुजरात में संग्रहालय भारतीय सभ्यता के प्राचीन अवशेष हैं जो इस क्षेत्र की गहरी जड़ों की एक झलक प्रदान करते हैं। गुजरात के म्यूजियम हमेशा से उन पर्यटकों के लिए प्रेरणादायक साबित हुए हैं, जिन्हें विज्ञान, कला और पुरातत्व में रूचि है, लेकिन वे इसकी लुभावनी दुनिया में खुद में पूरी तरह नहीं रम पाते। इन दिनों देश में कोरोना संक्रमण के कारण आप भले ही फिलहाल इन म्यूजियम में ना जा पाएं, लेकिन जब एक बार स्थिति सामान्य होगी, तब आपको इन म्यूजियम का एक बार दौरा जरूर करना चाहिए-
इसे भी पढ़ें:ये हैं गुजरात के मुख्य धार्मिक स्थल जहां जाने से मिलता है परम-सौभाग्य
पतंग संग्रहालय
अहमदाबाद के खूबसूरत शहर में गुजरात के कई प्रसिद्ध संग्रहालय हैं और, पतंग संग्रहालय उनमें से एक है। गुजरात की राजधानी के काइट फेस्टिवल को अमर बनाने के लिए बनाया गया यह संग्रहालय वर्तमान में विभिन्न प्रकार की पतंगें रखता है, जो निश्चित रूप से आपको आश्चर्यचकित करेगा। संग्रहालय की रंगीन पतंगें 400 अलग-अलग प्रजातियों के कागज़ के साथ बनाई जाती हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पतंग संग्रहालय में आपको बड़ी संख्या में पतंगें देखने को मिलेंगी। इनमें राधा-कृष्ण की पतंगें, ब्लॉक स्टाइल की पतंगें, जापानी पतंगें और मिरर-वर्क वाली पतंगें दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। यह म्यूजियम अहमदाबाद के भट्टाचार्य रोड पर संस्कार केंद्र में स्थित है।
कच्छ म्यूजियम
गुंजरात के भुज में स्थित कच्छ म्यूजियम गुजरात के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। कहा जाता है कि इसे महाराव खेंगरजी ने 1877 के वर्ष में बनाया था। इसे मूल रूप से फर्ग्यूसन संग्रहालय कहा जाता है। यह कच्छ संग्रहालय गुजरात का सबसे पुराना संग्रहालय है(दिल्ली के इन 5 म्यूजियम में जरूर जाएं) जिसमें सिक्कों के दिलचस्प संग्रह से लेकर पेंटिंग, हथियार, संगीत वाद्ययंत्र, मूर्तियां और धातु कार्य शामिल हैं। संग्रहालय गुजरात में आदिवासियों के एक समृद्ध अतीत को दर्शाता है, जो कच्छ के इतिहास का एक प्रमुख हिस्सा हैं।
इसे भी पढ़ें:गुजरात में कुछ दिन गुजारने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें
वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम
यह वर्ल्ड विंटेज कार म्यूजियम गुजरात के सबसे बेहतरीन म्यूजियम में से एक है। इसे अहमदाबाद के श्री प्राणलाल भोगीलाल के परिवार द्वारा निर्मित किया गया। इसमें आपको विंटेज कारों, एंटीक वाहनों, यूटिलिटी व्हीकल, मोटरसाइकिलों और बुग्गियों के सबसे अनूठे संग्रह देखने को मिलेंगे। (दिल्ली के पहले 3D म्यूजियम) यह म्यूजियम दुनिया भर से विभिन्न प्रकारों और युगों के एक बहुत ही दुर्लभ कारों के संग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। वर्तमान में इसमें कई विश्व प्रसिद्ध ब्रांडों की सौ से अधिक कारों का संग्रह है, जैसे कि जेंटलस, मेबैक, कॉर्ड, डेमलर्स, कैडिलैक आदि। चाहे शानदार लिमोसिन हो या कोई बेहतरीन स्पोर्ट्स कार, आप यहां कुछ भी पा सकती हैं, जो कुछ भी आप देखना चाहती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@trawell.in,content3.jdmagicbox.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों