herzindagi
almora main

अल्मोड़ा के इन प्लेसेस में घूमे बिना उत्तराखंड की ट्रिप नहीं होगी पूरी

अगर आप उत्तराखंड के अल्मोड़ा शहर में घूमने के लिए जा रही हैं तो आपको वहां की इन बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2021-03-08, 13:16 IST

अल्मोड़ा उत्तराखंड राज्य में कुमायूँ पहाड़ियों पर स्थित एक छोटा जिला है। जो हिमालय पर्वतमाला के मनोरम दृश्य से घिरा हुआ है। यह जिला राज्य का एक हिस्सा है, जिसे देवभूमि भी कहा जाता है और इसलिए इसके आसपास कई धार्मिक आकर्षण हैं। अल्मोड़ा पर्यटकों को बेहद ही आकर्षित करता है। यह स्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत स्थलों से लेकर, हस्तशिल्प, और वन्य जीवन के लिए काफी लोकप्रिय हैं।

अल्मोड़ा की एक खासियत यह भी है कि यह टूरिस्ट प्लेस अन्य कई हॉलिडे डेस्टिनेशन जैसे कि देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश आदि से घिरा हुआ है। जिसके कारण अक्सर लोग एक फैमिली हॉलिडे के लिए अल्मोड़ा को चुनते हैं। प्रकृति की सुंदरता के बीच, अल्मोड़ा में घूमने के लिए अद्भुत जगहें मौजूद हैं जिन्हें आप बार-बार देख सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको अल्मोड़ा में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं-

जीरो प्वाइंट

zero point uttrakhand inside

यह उत्तराखंड के अल्मोड़ा में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। ज़ीरो पॉइंट पर बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ आप प्रकृति का आनंद लें। यहां पर पहाड़ पर आप ऐसा महसूस करते हैं, जैसा कि वह आपके इतने नजदीक हैं कि आप उन्हें हाथों में अहसास कर कती हैं। यहां से केदारनाथ, शिवलिंग, नंदादेवी, और अन्य हिमालय की चोटियों का लुत्फ उठाते हुए आप कुछ अच्छी तस्वीरें भी क्लिक कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:खूबसूरत नजारों से भरपूर हैं भारत के ये गांव, छुट्टियां मनाने के लिए है बेस्ट

जागेश्वर मंदिर

Jageshwar Almora inside

अल्मोड़ा के केंद्र से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर और 7 वीं शताब्दी में स्थित, जागेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, और अल्मोड़ा में छिपे 200 हिंदू मंदिरों में से एक है। उत्तम नागर शैली की वास्तुकला में निर्मित, यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मंदिर जटा गंगा नदी के किनारे स्थित है और देवदार और ओक के पेड़ों के घने जंगलों और प्रसिद्ध रोडोडेंड्रन फूलों से घिरा हुआ है।

कटारमल सूर्य मंदिर

Katarmal Sun Temple Almora inside

अल्मोड़ा शहर से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित, कटारमल सूर्य मंदिर अल्मोड़ा की खूबसूरत पगडंडियों के बीच स्थित सूर्य मंदिर है। यह मंदिर लगभग 800 वर्षों से पुराना है और माना जाता है कि इसे कत्युरी राजाओं द्वारा बनाया गया था। यह अल्मोड़ा में दूसरा सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर से शहर का शानदार नजारा देखने को मिलता है। मंदिर के परिसर में सूर्य भगवान के लिए एक मुख्य मंदिर है जिसे अन्यथा बुरहादिता या व्रद्धादित्य कहा जाता है। इसके बाद यह लगभग 44 मंदिरों से घिरा हुआ है जो सूर्य भगवान को समर्पित हैं। मंदिर की वास्तुकला और मूर्तियां स्थान का प्रमुख आकर्षण हैं।

हिरण पार्क

deer park almora inside

अल्मोड़ा में घूमने की कई बेहतरीन जगहें हैं। यदि आप एक प्रकृति और वन्यजीव प्रेमी हैं, तो आपको अल्मोड़ा के इस हिरण पार्क में जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको हिरण के अलावा, तेंदुए, हिमालयन ब्लैक बियर जैसे अन्य जानवर भी देखने को मिलेंगे। आप यहां पर प्रकृति के करीब रहते हुए एक पिकनिक लंच का आनंद ले सकती हैं।

गोबिंद वल्लभ पंत संग्रहालय

GB Pant Museum inside

गोबिंग वल्लभ पंत संग्रहालय का नाम भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक गोबिंद वल्लभ पंत के नाम पर रखा गया है। यह अल्मोड़ा में मॉल रोड पर स्थित है। संग्रहालय में चंद और कत्यूरी राजवंशों के समय से कलाकृतियों और प्राचीन वस्तुओं का उत्कृष्ट संग्रह है जिन्होंने इस क्षेत्र पर शासन किया। संग्रहालय में चित्रों, ऐतिहासिक चीजों का संग्रह है, जो उत्तराखंड की संस्कृति, विविधता और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है। अगर कोई उत्तराखंड राज्य, उसकी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानना चाहता है, तो उसे एक बार इस संग्रहालय में जरूर जाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर हैं भारत की ये जगहें, सीजन के अनुसार प्लान करें ट्रिप

बिनसर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी

binsar wildlife sanctuary inside

बिनसर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी अल्मोड़ा में घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। यह शहर से लगभग 33 किलोमीटर दूर है और अभयारण्य घने जंगलों से घिरा हुआ है। बिनसर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी का निर्माण वर्ष 1988 में मध्य हिमालयी क्षेत्र की वनस्पतियों और जानवरों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया गया था। अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के वनस्पति और जीव हैं जो पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। यहां पर आप तेंदुए, जंगल की बिल्लिया, हिरण, लंगूर, वुडपेकर को देख सकती हैं। अभ्यारण्य लगभग 45 किलोमीटर में फैला है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: traveltriangle.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।