Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:55 AM IST
herzindagi
best amish towns to visit

खूबसूरत नजारों से भरपूर हैं भारत के ये गांव, छुट्टियां मनाने के लिए है बेस्ट

मार्च के महीने में ट्रिप प्लान कर रही हैं तो भारत के इन खूबसूरत गांवों को घूमने जा सकती हैं। इन गांवों की खूबसूरती हर किसी को दीवाना बना लेती है।
Editorial
Updated:- 2021-03-03, 14:00 IST

भारत में कई ऐसे गांव है जो अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इन गांवों में हसीन वादियों के बीच वक्त बिताना लोगों को खूब पसंद है। वहीं अगर आप दोस्तों के संग ट्रिप का प्लान बना रही हैं तो इन गांवों को घूमने जा सकती हैं। हरे-भरे जंगलों, पहाड़, नदियां और खूबसूरत नजारों के बीच सुकून के पल बिताने से आप खुद को काफी रिफ्रेश महसूस करेंगी।

खास बात है कि ये गांव पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस है, जहां जाना ज्यादातर लोगों की ख्वाहिश होती है। इन जगहों की खूबसूरती को देख आप विदेश जाना भूल जाएंगे। पहाड़ और हरे-भरे जंगलों के बीच बसे ये गांव हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं। आज इस आर्टिकल में बताएंगे कि इन खूबसूरत गांवों के बारे में जहां आप ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

  • पूवर

poovar keral

केरल फेमस टूरिस्ट प्लेस में एक है, जहां घूमने के लिए कई जगहें है, उन्हीं में से एक है पूवर। यह भारत के खूबसूरत गाँवों में से एक है। यह लगभगतिरुवनंतपुरमके दक्षिणी सिरे पर है। यहां समुद्र का पानी न सिर्फ साफ है बल्कि बेहद खूबसूरत भी है। ज्यादातर लोग यहां रिलैक्स होकर कुछ दिन वक्त बिताते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि ये बीच सुकून का एहसास दिलाता है। अगर आप केरल जाने का प्लान बना रही हैं तो पूवर गांव घूमना न भूलें।

  • मलाणा

Malana

ट्रिप प्लान करते वक्त कपल हमेशा रोमांटिक प्लेस ढूढ़ते हैं। रोमांटिक प्लेस के तौर पर पहाड़ लोगों की पहली च्वाइस होती है। ऐसे में भारत का ये गांव पहाड़ और खूबसूरत नजारों के लिए काफी मशहूर है। हम बात कर रहे हैंहिमाचल प्रदेशके मलाणा गांव के बारे में है। इतिहास में इस गांव का नाम प्रचलित है। बताया जाता है कि अलेक्जेंडर की सेना से एक जनजाति टूट गई थी, जिसके बाद उन्होंने इस खूबसूरत घाटी को अपना घर बनाने का फैसला किया था।

  • मौलिन्नोंगश

Mawlynnong

शिलांगसे 90 किलोमीटर दूर स्थित मौलिन्नोंग प्राचीन गांव है। बता दें कि साल 2003 में मौलिन्नोंग को एशिया के सबसे स्वच्छ गांव के रूप में सम्मानित किया गया था। यह एक जंगली स्वर्ग है जहां आप समुदाय और सरकार द्वारा इको टूरिज्म के लिए एक शक्तिशाली प्रतिबद्धता देख सकते हैं। अपने खूबसूरत नजारों के अलावा इस गांव में पेड़ों की जड़ों से बना लिविंग रूट्स पुल पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। बताया जाता है कि यह पुल 1000 साल से भी अधिक पुराना है। इस मौलिन्नोंग को भारत का सबसे खूबसूरत गांव कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें:बेहद खूबसूरत है उत्तराखंड का हिल स्टेशन हर्षिल, जरूर जाएं यहां घूमने

  • नाको

Nako

तिब्बत बॉर्डर पर स्थित नाको को देखने के बाद ऐसा लगेगा कि आप चांद पर उतर आए है। तिब्बती सीमा पर चहलकदमी करते हुए, यह बंजर वैभव के बीच एक मनोरम हैमलेट सेट है। इस गांव का प्राचीन मठ लोगों को काफी आकर्षित करता है। इसके अलावा नाको झील में गर्मियों में बोटिंग और सर्दियों में आइस स्केटिंग टूरिस्ट पर्यटकों को खूब पसंद आती है। अगर आप चाहें तो अपने पार्टनर के साथ यहां घूमने जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, दोस्तों के साथ बिताएं सुृकून के पल

  • जाइरो

Ziro

अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में छिपी जाइरो घाटी, किसी जन्नत से कम नहीं है। भारत के सबसे खूबसूरत गांवों में से एक जाइरो प्रकृति की अछूती सुंदरता की देन है। अगर आपको घूमना पसंद है तो इस जगह में बहुत कुछ है जो एक्सप्लोर किया जा सकता है। वहीं यह गांव एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो धान के खेतों से घिरा रहता है और चीड़ के सुंदर पेड़ों के बीच स्थित है।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।