दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत और सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टूरिस्ट प्लेस त्रिवेंद्रम ही है जिसे तिरूवनंतपुरम के नाम से भी जाना जाता है। केरल की राजधानी होने के सथ ही त्रिवेंद्रम अपनी शिल्प और वास्तु-कला के लिए जाना जाता है। यह शहर अपनी अद्भुत बनावट के साथ ही अपने रिच कल्चर से भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप अविश्वसनीय संग्रहालयों, खूबसूरती भरे महलों, पवित्र व एतिहासिक मंदिरों और मंत्रमुग्ध करने वाले समुद्र तटों सहित कई प्रकार के दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं। इस शहर की यही खूबसूरती इसे दक्षिण भारत का सबसे खूबसूतर पर्यटक स्थल साबित करती है। यदि आप इतिहास जानने, प्राचीन चीजों को देखने और कला आदि में रुचि रखते हैं तो इस वीकेंड त्रिवेंद्रम की यात्रा जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: जा रही हैं अमृतसर, तो आसपास की इन जगहों पर जाना न भूलें
राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर पर सोने की परत चढ़ी हुई है, जिसे देखने के लिए यहां समय समय पर लाखों लोगों का हुजूम एकत्रित होता है। यह मंदिर 108 दिव्य देशमों में से एक है। दिव्य देसम भगवान विष्णु का पवित्र निवास हैं। इस मंदिर में रोज सुबह भगवान पद्मनाभ की पूजा होती है। यह मंदिर इसलिए भी प्रचलित है क्योंकि यहां सिर्फ हिंदू लोगों को ही प्रवेश दिया जाता है।
इतिहास में भी कहा गया है त्रावणकोर राजा के शासन में नेपियर संग्रहालय के निकट कनककुन्नू महल बनाया गया था। आज यह महल अपनी सांस्कृतिक विरात, शिल्प कला, वास्तु कला, दक्षिण भारत की कला और लोक नृत्य की मेजबानी करने के लिए जाना जाता है। त्रिवेंद्रम जाकर अगर आप कुछ अलग फील करना चाहते हैं तो कनककुन्नू महल जरूर जाएं।
कोझिपपारा वाटरफॉल खूबसूरत नदियों और पहाड़ों के लिए जाना जाता है। अगर आप वन्यजीवों को करीब से देखने का शौक रखते हैं तो यहां आपका उनके भी राब्ता हो जाएगा। इसके अलावा यहां ट्रैकिंग और तैराकी का भी मजा लूटा जा सकता है। कोझिपपारा दक्षिण भारत के चुनिंदा और सबसे खास झरनों में से एक है। यहां लोग अपने पार्टनर से लेकर फैमिली के साथ भी आना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: कुछ खास है महाबलेश्वर की बारिश, यहां घूमने जाएं तो इन जगहों को देखना न भूलें
अगर आप त्रिवेंद्रम आकर कुछ नेचुरल देखना चाहते हैं तो थिककोटी लाइटहाउस जाने का प्लान बना सकते हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के सैलानियों को भी आकर्षित करता है। यहां नीले समुद्र के साथ एक कतार में खड़े नारियल के पेड़ इस स्थान को सबसे अलग बनाने का काम करते हैं। यहां एक बहुत बड़ा लाइटहाउस भी है जिसके नाम पर इस जगह का नाम पड़ा है।
यह त्रिवेंद्रम की ऐसी जगह है जहां हर पर्यटक जरूर जाता है। अगर आप पहली बार त्रिवेंद्रम जा रहे हैं तो चित्रा आर्ट गैलरी जरूर जाएं। यह जगह कला प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है, जहां राजा रवि वर्मा के प्रसिद्ध कामों को प्रदर्शित किया गया है। यहां आपको राजा रवि वर्मा के पश्चिमी और भारतीय दोनों रूपों को दिखाने वाली चित्र शैलियां मिलेंगी। राजपूजों, मुगलों और तंजौर कला स्कूलों से संबंधित कला को भी यहां देखा जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।