
गाजियाबाद में हुई तीन बच्चियों की मौत के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। शुरुआत में इस घटना को लव गेम्स से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन जांच में एक बेहद चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। जी हां, इसके पीछे कारण बताया जा रहा है- 'कोरियन कल्चर' (K-Culture) का जुनून। लड़कियों के कमरे से मिली डायरी में लिखा "WE LOVE KOREAN CULTURE" इस बात की गवाह है कि कैसे बाहर के देश की संस्कृति का काल्पनिक ग्लैमर हमारे देश के युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहा है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि किया है क्या है कोरियन ऑब्सेशन और इससे कैसे हमारे युवा प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
पिछले कुछ सालों में भारत में के-पॉप (K-Pop) और के-ड्रामा (K-Drama) का क्रेज जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। इसमें दिखाई जाने वाली दुनिया बेहद खूबसूरत, परफेक्ट और इमोशनल होती है। युवा और बच्चों को खासकर 13 से 18 साल के बच्चे, इन कलाकारों (K-Idols) को अपना आइडियल मानने लगते हैं।
-1770277167875.jpg)
वे उनकी तरह दिखने, उनकी भाषा बोलने और उन्हीं की तरह एक काल्पनिक परफेक्ट लाइफ जीने का सपना देखने लगते हैं। जब उनकी असल जिंदगी की परेशानियां इस परफेक्ट दुनिया से मेल नहीं खातीं, तो वे स्ट्रेस और डिप्रेशन में चले जाते हैं।
इसे भी पढ़ें - सस्ता हुआ सोना और चांदी! गिरावट के इस दौर में खरीदारी करें या इंतजार? देखें 22K और 24K का लेटेस्ट रेट
बता दें कि के-ड्रामा में अक्सर आइडियल लाइफ को दिखाया जाता है। ऐसे में बच्चे इसे ही सच मान लेते हैं और अपनी साधारण जिंदगी को नापसंद करने लगते हैं। साथ ही बच्चे अपनी मूल संस्कृति को भूलने लगते हैं और पूरी तरह कोरियन रहन-सहन अपनाना शुरू कर देते हैं। वे खुद को समाज से काट लेते हैं और एक अलग फैन वर्ल्ड में रहने लगते हैं।
-1770277181300.jpg)
पढ़ाई या घर के दबाव से बचने के लिए वे घंटों इंटरनेट पर कोरियन कंटेंट देखते हैं, जो एक तरह का डिजिटल नशा बन जाता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, मनोरंजन अपनी जगह है, लेकिन जब यह जान लेने पर उतारू हो जाए, तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों की इंटरनेट आदतों पर नजर रखें और उन्हें फैंटेसी व हकीकत के बीच का अंतर समझाएं।
इसे भी पढ़ें - Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।