
Task Based Korean Online Game: गाजियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि एक ऑनलाइन गेम है, जिसका नाम टास्क बेस्ड कोरियन गेम। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब ऐसे में एक आम इंसान के लिए यह समझना मुश्किल है कि आखिर एक मोबाइल गेम किसी को मौत के रास्ते पर कैसे ले जा सकता है। कई बार ये गेम्स एंटरटेनमेंट की जगह यूजर के दिमाग के साथ उन्हें इमोशनली इतना ज्यादा कनेक्ट कर लेते हैं, जिसका अंत अक्सर ऐसी दर्दनाक घटनाओं के रूप में सामने आता है। आज के डिजिटल युग में, जहां हर बच्चे के हाथ में स्मार्टफोन है।
अब ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि आपका बच्चा इंटरनेट पर क्या देख रहा है, क्या कर रहा है और क्या खेल रहा है। आज के इस लेख में हम आपको और भी ऐसे गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लोगों की जान ली।

ब्लू व्हेल गेम इंटरनेट पर मौत के खेल के नाम से मशहूर हुआ करता था। इसमें कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना होता था, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए मास्टर्स खिलाड़ियों से संपर्क करते थे। यह 50 दिनों का एक सिलसिला था, जिसमें रोज एक नया टास्क दिया जाता था जैसे रात को डरावनी फिल्में देखना, खुद को चोट पहुंचाना और अंत में खुदकुशी करना। इस खेल में कई लोगों ने जान दी थी। कुछ समय बाद इसे बैन कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें- तीन सगी बहनों ने Online Love Game के चक्कर में दी जान, एक्सपर्ट से जानें एडिक्शन के लक्षण और बचाव

मोमो चैलेंज व्हाट्सएप और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैला। इसमें एक डरावनी शक्ल वाली महिला की तस्वीर का इस्तेमाल किया जाता था, जो यूजर्स को अनजान नंबरों से मैसेज भेजकर डरावने टास्क करने की चुनौती देती थी। यह गेम खास तौर पर छोटे बच्चों को निशाना बनाता था। इसमें बच्चों को धमकी दी जाती थी कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी, तो उन्हें या उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा, जिससे डर के मारे बच्चे गलत कदम उठा लेते थे।

Korean Love Game गेम्स में खिलाड़ियों को एक काल्पनिक कोरियन पार्टनर के साथ इमोशनल रिश्ते में बांधा जाता है। धीरे-धीरे यह रिश्ता एक जुनून में बदल जाता है और फिर शुरू होता है टास्क का सिलसिला। इसमें इमोशनल ब्लैकमेल का सहारा लिया जाता है, जहां खिलाड़ी को लगता है कि अगर उसने टास्क पूरा नहीं किया, तो उसका वर्चुअल रिश्ता खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Online Games Addiction: गेम की लत छीन न ले आपके बच्चे की मुस्कान, एक्सपर्ट से समझें कैसे छुड़ाएं यह आदत
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Google play store
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।