herzindagi
sonmarg jammu and kashmir best places to visit Main

नेचुरल ब्यूटी की अद्भुत मिसाल है सोनमर्ग के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन

धरती का स्वर्ग माना जाने वाला जम्मू और कश्मीर में खूबसूरती का बेहतरीन नजारा देखना हो तो सोनमर्ग के इन 5 डेस्टिनेशन पर जरूर जाएं।  
Editorial
Updated:- 2020-02-21, 15:30 IST

जम्मू और कश्मीर में ऐसे कई पर्यटन स्थल है, जो अपनी खूबसूरती, पहाड़ों की ऊंची चोटियां, ट्रेकिंग, तीर्थ स्थलों और अद्भुत नजारों के लिए जाने जाते हैं। सोनमर्ग भी जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित एक ऐसा ही फेमस पर्यटन स्थल है। यह अपनी प्रकृतिक सुंदरता, झीलों, दर्रे और पर्वतों के लिए पूरे वर्ल्‍ड में फेमस है। समुद्र सतह से लगभग 2,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सोनमर्ग अमूमन बर्फ की चादरों से ढका रहता है। वसंत ऋतु में सोनमर्ग जब सुंदर और खूबसूरत फूलों से ढक जाता है तो इसका नजारा सैलानियों को और भी ज्‍यादा आकर्षित करता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको सोनमर्ग के कुछ ऐसे ही पर्यटन स्थलों से परिचित कराने जा रहे हैं, जहां आप ढेर सारी मौज-मस्ती कर सकते हैं।

कृष्णासर

sonmarg jammu and kashmir best places to visit inside

सैलानियों के घूमने लिए सोनमर्ग में सबसे पसंदीदा जगह कृष्णासर दर्रा है। अपने बेहतरीन प्रकृतिक सुंदरता और एडवेंचर के लिए यह जगह परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। ट्रेकिंग और adventurous करने के लिए भी यह जगह बेस्‍ट है। कृष्णासर दर्रा के बगल में ऐसी कई झीलें भी है, जिसका अद्भुत नजारा सैलानियों को खूब भाता है। वसंत ऋतु में इस जगह की खूबसूरती और भी अधिक हो जाती है। अगर आप भी जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह जाना ना भूलें।   

इसे भी पढ़ें: सिलवासा की ये जगह प्रकृति और रोमांच की है विरासत  

बालतल

sonmarg jammu and kashmir best places to visit inside

अगर आपके परिवार में से कोई सदस्य अमरनाथ यात्रा के लिए गया हो तो वह इस जगह की सुंदरता के बारे में आपको आसानी से बता सकता है। अगर आपको नहीं मालूम है तो आपको बात दें कि अमरनाथ मंदिर यात्री इसी मार्ग से होकर जाते हैं। ज़ोजी-ला दर्रे के पास मौजूद इस जगह को सोनमर्ग के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन में एक माना जाता है। यहां पर सैलानियों के लिए हमेशा कैम्प लगे रहते है, जहां वह आसानी से रुक सकते हैं। बालतल पर्यटन स्थल पर आपको ट्रेकिंग और river rafting जैसे कई adventurous वर्क का भी लुफ्त उठा सकते हैं।   

 

    

विशनसर झील

sonmarg jammu and kashmir best places to visit inside

सोनमर्ग को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। यहां छोटी-बड़ी कई झीलें है। समुद्र सतह से लगभग 3710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विशनसर झील अपने आकर्षित दृश्य और प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। इस जगह पर जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 1 द्वारा शितकादी गांव पहुंचे और फिर ट्रेकिंग के माध्यम से या फिर घोड़े के माध्यम से यहां पहुंचे। अपने फैमिली और दोस्तों के साथ एक शांत और प्राकृतिक जगह पर समय  बिताना चाहते हैं तो या डेस्टिनेशन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।      

थजिवास ग्लेशियर

sonmarg jammu and kashmir best places to visit inside

भारत का स्वर्ग, जम्मू और कश्मीर को ऐसे ही नहीं कहा जाता है। सोनमर्ग का थजिवास ग्लेशियर भी कुछ इसी तरह का है। इस जगह को जम्मू और कश्मीर में धरती का स्वर्ग माना जाता है। सफ़ेद बर्फ की चादरों में लिपटी यह जगह पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। बर्फ-बारी के दौरान इस जगह पर पर्यटकों का हमेशा जमावड़ा और भी अधिक लगा रहता है। यहां ठंड में अमूमन पारा शून्य से नीचे रहता है। प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना हो तो आपके लिए ये बेस्ट डेस्टिनेशन होने वाला है।   

 

इसे भी पढ़ें: गंगटोक की खूबसूरती देखनी है तो अपने पार्टनर के साथ इन खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर घूमने जाए   

गद्सर झील

sonmarg jammu and kashmir best places to visit inside

गद्सर झील अपनी खूबसूरती के साथ “फूलों की घाटी” नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 5000 मीटर की ऊंचाई में स्थित गद्सर झील से हिमालय की मनमोहक दृश्य के नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं। इस झील के पास मौजूद अल्पाइन फूलों के बाग की यात्रा आपको और भी मोहक लगेगी। वसंत ऋतु में इन फूलों की खूबसूरती देखने लायक होती है। अगर आपको हरे-भरे पेड़-पौधों और बेहतरीन फूलों से लगाव है तो यहां जरूर पहुंचे।

कब जाएं-

सोनमर्ग की सैर करने के लिए आप नवंबर से अप्रैल के बीच और मई से अक्टूबर के बीच जा सकते हैं। अगर आपको यहां की बर्फबारी का आनंद उठाना हो तो नवंबर से अप्रैल के बीच में यहां जा सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।