herzindagi
how to reach a spiti

स्पीति जाने का बना रही हैं प्लान तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें

<p class="selectable-text copyable-text" dir="ltr"><span class="selectable-text copyable-text">हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत स्थान स्पीति घाटी है। ये भारत की सबसे ऊंची घाटी है जिसे ठंडे रेगिस्तान के रूप में भी जाना जाता है।</span> <div><span class="selectable-text copyable-text"><br /></span></div>
Editorial
Updated:- 2022-12-19, 09:46 IST

भारत में बहुत सारी ऐसी जगह है जिनकी खूबसूरती सारी दुनिया को हैरान करती है। लोग अक्सर यहां पर अपना खूबसूरत वक्त बिताने के लिए जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जगह के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम है स्पीति घाटी। इस घाटी की शुरुआत घुमावदार और लंबी सड़कों से होती है। यहां जाने पर आपको चारों तरफ बर्फ से ढके हुए पहाड़ दिखाई देंगे। इस जगह पर साल में केवल 250 दिनों तक धूप रहती है इसलिए यह देश के सबसे ठंडे स्थानों में से एक बन जाता है।

स्पीति घाटी की खासियत

स्पीति के लैंग्ज़ा के गांव में जाकर आप खूबसूरत पक्षियों को देख सकते हैं। यहां जाकर आप गरुड़, बाज और गिद्धों जैसे पक्षियों को देख पाएंगे। स्पीति घाटी सबसे पुराने मठों और किलों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां बौद्ध धर्म से जुड़ी कई इमारतों को देखा जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: Travel Tips: भारत की एक ऐसी झील जो चांद की झील के नाम है प्रसिद्ध

घाटी में जरूर करें इन जगहों का दीदार

सूरज ताल

 How To Reach Spiti By Train

समुद्र तल से 4950 मीटर की ऊंचाई पर सूरज ताल को तीसरी सबसे बड़ी झील माना जाता है। ये झील फोटोग्राफर्स को काफी पसंद आती है। यहां जाने पर प्रकृति का दृश्य रोमांचित कर देता है।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं मणिपुर की लोकटक झील से जुड़े ये रोचक तथ्य

चंद्रताल

चंद्रताल झील हिमालय में लगभग 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। झील के अर्धचंद्राकार होने की वजह से इसे चंद्रताल झील कहा जाता है। यहां समय के साथ झील के पानी का रंग बदलता रहता है।

त्रिलोकीनाथ मंदिर

ये मंदिर हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के त्रिलोकीनाथ गांव में स्थित है। ये एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां पर बौद्ध और हिंदू धर्म के लोग पूजा करने आते हैं। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग यहां भगवान शिव की पूजा करते हैं और बौद्ध धर्म के लोग यहां आर्य अवलोकितेश्वर की आराधना करते हैं।

टेबो मठ

हिमाचल प्रदेश में 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित टेबो मठ भारत और हिमालय का सबसे पुराना बौद्ध मठ है। इसे हिमालय के अजंता के नाम से भी जाना जाता है। इस मठ की दीवारों पर बनी बौद्ध कलाकृतियां लोगों को काफी पसंद आती हैं।

दिल्ली से स्पीति कैसे जाएं

दिल्ली से स्पीती जाने के लिए आपको पहले किन्नौर पहुंचना होगा।किन्नौर से आपको स्पीती के लिए बस लेना होगा। ऐसे में आप कम बजट में आसानी से स्पीति की यात्रा कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।