समुद्र के अंदर की दुनिया बहुत ही रहस्यमयी है और ये दुनिया अपने अंदर कई राज़ छुपाए हुए है। धरती का 95% हिस्सा समुद्र से ढका हुआ है और समुद्र तल में टाइटैनिक से लेकर कई समुद्री जहाजों तक बहुत कुछ मिल जाएगा। पर क्या आप जानते हैं कि समुद्र के नीचे ऐसी चीज़ें खोजी गई हैं कि इन्हें देखकर आप चौंक जाएंगे।
पानी के अंदर सिर्फ मछलियां और समुद्री शैवाल ही नहीं होते बल्कि कई ऐसे जीव भी होते हैं जिन्हें देखकर किसी का डरना स्वाभाविक है।
ऐसे में क्यों न हम उन चीज़ों के बारे में बात करें जिन्हें समुद्री तलों में खोजा गया है और ये दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इनमें से कुछ मानव निर्मित हैं तो कुछ प्राकृतिक।
ये एक डूबे हुए जहाज का मलबा है जो 300 सालों से भी ज्यादा से कोलंबिया के पास समुद्री तल में डूबा हुआ है। अन्य कई डूबे हुए जहाजों में से इसमें लोगों की इतनी दिलचस्पी इसलिए है क्योंकि इस जहाज के साथ लगभग 17-20 बिलियन अमेरिकी डॉलर लगभग का स्पैनिश खजाना भी डूबा था। (पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका का फैशन)
1708 में इस जहाज को स्पैनिश नेवी और अमेरिका के बीच की लड़ाई में काफी नुकसान हुआ था और ये डूब गया था। 2015 में इसे एक अमेरिकी कंपनी ने ढूंढा था, लेकिन 2017 में कोलंबियाई सरकार ने इसे ढूंढने का दावा अपने सिर ले लिया।
इस खबर के बाद स्पेन का कहना है कि भले ही ये किसी ने भी ढूंढा हो इसका खजाना स्पेन का है और यही कारण है कि अरबों रुपए की संपत्ति लिए ये जहाज अभी भी समुद्र के अंदर है। इसे The richest shipwreck और holy grail जैसे नाम भी दिए गए हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ऐसी बिल्डिंग्स जिनके डिजाइन देखकर आप कहेंगी ‘Wow’
समुद्र के नीचे की गई कई खोजों में से एक शी चेंग सबसे अनोखी कही जा सकती है। जहां द्वारका नगरी और अटलांटिस जैसे शहरों के समुद्र के अंदर होने की बात कही जाती है वहीं ये वाकई एक ऐसा शहर है जो 1300 सालों पहले तक समुद्र के ऊपर था और फिर डूब गया।
ये एक पौराणिक शहर था जिसके अवशेषों को 1959 में डुबो दिया गया और पानी के अंदर भी इसपर कई खोज की जाती हैं। आर्कियोलॉजिस्ट अभी भी इस बात पर बहस करते हैं कि आखिर इतने सालों बाद भी ये शहर इतना सुरक्षित कैसे है।
जिस तरह चीन में पानी के नीचे एक पूरा शहर है उसी तरह जापान के समुद्र के नीचे भी एक पिरामिड जैसा स्ट्रक्चर है जिसे 10,000 साल से भी पुराना बताया जाता है। इतिहासकारों की मानें तो ये जोमोन लोगों (Jomon people of japan) द्वारा बनाया गया था जो 12000 bc से भी पहले जापान के आइलैंड्स पर रहा करते थे।
आज तक वैज्ञानिकों ने इस समुद्री तल पर बहुत सारी खोज की हैं, लेकिन कोई भी इसका पता नहीं लगा पाया है कि आखिर ये डूबा कैसे और इस पौराणिक कलाकृति को किस काम लिया जाता था। ये विशालकाय जगह अपने अंदर बहुत सारे राज़ समेटे है।
इसे जरूर पढ़ें- बिहार की 10 सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में
देखने में ये किसी नॉर्मल समुद्री डाइव साइट जैसा लगेगा पर असल में ये पूरी दुनिया में एकलौती ऐसी जगह है जहां आप दो महाद्वीपों के बीच तैर सकते हैं। जी हां, ये दो कॉन्टिनेंट्स की सीमा रेखा है जिसे आइसलैंड के बीच खोजा गया था।
ये बात आपको और चौंका सकती है कि ये हर साल 2 सेंटीमीटर बढ़ता है यानि कुछ सौ सालों में नॉर्थ अमेरिका और यूरेशिया (यूरोप और एशिया कॉन्टिनेंट्स) के बीच का अंतर और बढ़ जाएगा।
इसे दुनिया का सबसे साफ पानी कहा जाता है और ये अब एक चर्चित डाइविंग लोकेशन बन चुकी है। यहां पर तापमान काफी ठंडा रहता है और ये अद्भुत है।
समुद्र के अंदर गुफाएं होती हैं ये को आपने सुना होगा, लेकिन इतनी अनोखी गुफाएं शायद पहले न देखी हों। ये दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवाटर केव (गुफा) सिस्टम है जिसे 66 मिलियन साल पुराना बताया जाता है।
इनमें से कई गुफाओं में कुछ कंकाल भी मिले हैं जिन्हें मायन सभ्यता से जोड़ा जाता है। ये नॉर्मल इंसानी कंकाल से अलग हैं और पौराणिक कथाओं के अनुसार माया सभ्यता के लोग इन सिनोट्स को दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता मानते थे।
आत्लित याम इजराइल का एक अंडरवाटर गांव है जिसे 8900-8300 साल पुराना बताया जाता है। ये गांव 40,000 स्क्वेयर मीटर में फैला हुआ है और ऐसा माना जाता है कि आइस एज के अंत में पानी का लेवल बढ़ा और ये गांव डूब गया।
पर एक इटैलियन स्टडी जिसे Maria Pareschi ने करवाया था उसके अनुसार एक ज्वालामुखी के फटने का नतीजा था कि ये आत्लित याम डूब गया। हालांकि, इस जगह पर कई रहस्यमयी चीज़ें भी मिली हैं जो वैज्ञानिकों के लिए खोज का विषय हैं।
ब्रिनिकल्स जिन्हें आमतौर पर आइस फिंगर ऑफ डेथ कहा जाता है एक प्राकृतिक घटना है जो समुद्र तल में देखी जाती है। ये इसलिए होता है क्योंकि समुद्री तल में ठंडे पानी के प्रेशर और नमक की वजह से एक भंवर जैसी आकृति बनाता है। ये समुद्र के अंदर तेज़ गति से घूमती हुई बर्फ होती है और इसे कैमरे में कैद कर पाना या देख पाना बहुत ही मुश्किल होता है।
ये भी आपको बता दूं कि इसके आस-पास के जीवों को पानी का प्रेशर अपने अंदर खींच लेता है और ये असल भंवर जैसा काम करता है।
अब जब आपने इन समुद्री खोजों के बारे में पता कर ही लिया है तो मैं आपको बता दूं कि इन 7 के अलावा भी समुद्र के नीचे से बहुत कुछ निकाला गया है। यही नहीं बर्म्यूडा ट्रायंगल की मिस्ट्री तो अभी भी एक पहेली की तरह है। अगर आपको भी ऐसी किसी मिस्ट्री के बारे में पता हो तो हमें फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Photo Credit: Chinese national geographic/ JPNinfo
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।