बिहार की 10 सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में

बिहार की 10 सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानकर आप भी यहां घूमने का प्लान ज़रूर बनाना चाहेंगे, तो आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
Sahitya Maurya

भारत के लगभग हर राज्य में एक से एक ऐतिहासिक जगहें हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों की तरह बिहार में भी कई ऐतिहासिक जगहें हैं। बिहार की ऐतिहासिक जगहें सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में भी प्रसिद्ध हैं। राजगीर, नालंदा आदि कई जगहें हैं, जो आज विश्व मंच पर भी जानी जाती है। आज इस लेख में हम आपको बिहार की 10 सबसे प्रमुख ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन इन जगहों के बारे में जानने के बाद आप भी यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

1 बोधगया

बिहार की सबसे पवित्र और ऐतिहासिक जगहों में शामिल बोधगया एक प्रमुख पर्यटक केंद्र भी है। यह जगह खासकर बौद्ध धर्म से सम्बंधित अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी जगह वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में भी स्थान मिला है।  

10 रोहतास फोर्ट

रोहतासगढ़ दुर्ग या रोहतास फोर्ट, बिहार के रोहतास जिले में स्थित एक प्राचीन फोर्ट है। कहा जाता है कि इस किले का निर्माण अयोध्या के सूर्यवंशी राजा त्रिशंकु के पौत्र व राजा हरिश्चंद्र के पुत्र रोहिताश्व ने कराया था। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

2 नालंदा

शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा में ही मौजूद है जिसे नालंदा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है। यहां आज भी बौद्ध धर्म के लोग शिक्षा लेने के लिए आते हैं।

 

3 राजगीर

बिहार का राजगीर एक ऐसी जगह है जहां जैन और बौद्ध धर्म से संबंधित कई चीजें देखने को मिल जाएगी। यह स्थान जैन और बौद्ध धर्म के भक्तों के लिए बेहद ही खास है। इस जगह भगवान बुद्ध और भगवान महावीर ने अपने जीवन का कुछ समय बिताया था।

 

4 वैशाली

वैशाली बिहार का एक छोड़ा जिला है लेकिन, बौद्ध, जैन और हिन्दू धर्म से सम्बंधित अनुयायियों के लिए एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इस जगह का नाम महाभारत काल से संबंधित है।

 

5 राजनगर पैलेस

बिहार के मधुबनी में मौजूद राजनगर पैलेस बिहार के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध पैलेस में से एक है। इस पैलेस का निर्माण बिहार में महाराजा रामेश्वर सिंह के द्वारा करवाया  गया था। आज भी यहां हर महीने लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

 

6 पावापुरी

बिहार के धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों में पावापुरी बेहद खास मायने रखता है। यह कभी महाजनपद की संयुक्त राजधानी रूप में प्रचलित था। कहा जाता है कि यह वह जगह है जहां भगवान महावीर को 500 ईसा पूर्व में दफनाया गया था।

 

7 गोलघर

बिहार की राजधानी पटना में मौजूद गोलघर बिहार के लिए सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक जगहों में से एक है। प्राचीन काल में इस गोल घर में अनाज को रखा जाता था और किसी अकाल के दौरान गरीबों में बांटा जाता था।

 

8 शेर शाह सूरी टॉम्ब

बिहार के सासाराम में मौजूद शेर शाह सूरी टॉम्ब भी एक प्राचीन और महत्वपूर्ण जगह है। शेर शाह सूरी का मकबरा लगभग 1545 के दौरान निर्माण करवाया गया था। इस मकबरा को भारत-इस्लामी वास्तुकला का एक शानदार नमूना माना जाता है। यह झील के बीच में निर्मित है।

 

9 बराबर गुफाएं

बिहार के जहानाबाद में मौजूद बराबर गुफाओं को मौर्य काल से जोड़कर देखा जाता है। यह चट्टानों को काटकर बनाई गई सबसे प्राचीन गुफाओं में से एक है। इन गुफाओं में अशोक के शिलालेखों को देखा जा सकता है।

 
Bihar Historical Places Travel goals Travel Tips