भारत विभिन्न धर्म,जाति और भाषाओं वाला देश है। यहां के हर प्रांत की अपनी अलग पहचान है, कुछ किलोमीटर की दूरी तय होते ही यहां के स्वाद में बदलाव आ जाता है। जब स्वाद का ज़िक्र आता है,तो हम किसी भी स्टेट को एक दूसरे से कम नहीं आंक सकते। फिर चाहे उत्तर प्रदेश हो या राजस्थान सभी स्टेट की डिशेज की अपनी अलग खासियत है। कहीं का स्पाइसी फ़ूड तो कहीं के खाने में खट्टा मीठा फ्लेवर इंडिया के फ़ूड में वेरिएशन पैदा करता है। हो सकता है एक इंडियन होकर भी आपने अब एक कुछ स्टेट के फ़ूड टेस्ट नहीं किया हो। जिसके चलते आज हम आपको अपने देश के कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनका टेस्ट आपको जरूर चख़ना चाहिए।
बिरयानी मुगलई फ़ूड की सबसे फेमस डिश है जो इंडिया में कहीं भी आसानी से मिल जाती है।यह चावलों से बनती है,जिसमें कई तरह की सब्जियां डाली जाती हैं। अपने टेस्ट के अनुसार इसको वेज और नॉन-वेज स्टाइल में बनाया जाता है। इसमें सभी तरह की सब्जी,पनीर और न्यूट्रीला जैसी चीज़ मिलने से यह हेल्दी डिश बन जाती है। हैदराबाद और लखनऊ की बिरयानी पूरे वर्ल्ड में फेमस है।तो अब जब भी मौका मिले इसका रियल टेस्ट जरूर चखें।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खाई जाती है राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी, जानिए इसकी आसान रेसिपी
गुजराती फ़ूड में हर एक डिश में थोड़ा स्वीट फ्लेवर ऐड होता है। हालांकि यहां की सभी डिश स्वीट फ्लेवर्ड होती हैं लेकिन कम ऑयली होने के कारण आसानी से डाइजेस्ट हो जाती हैं। आपको गुजराती खाने में अच्छी वेजिटेरियन वैराइटी टेस्ट करने को मिलती है।ढ़ोकला, खाखरा, खांडवी और कढ़ी यहां की कुछ पॉपुलर डिश हैं।
टेस्टी राइस से लेकर कश्मीरी रोगन जोश तक कश्मीर की बहुत सारी ऐसी डिश हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद के लिए पहचानी जाती हैं। इसमें से अनेक कश्मीरी डिश ग्रेवी वाली होती हैं जिनको राइस के साथ सर्व किया जाता है।नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए कश्मीरी फ़ूड में अच्छी वैराइटी मिलती है। जिसकी वजह से यहां का फ़ूड वर्ल्ड फेमस कज़िन में शामिल हैं।
निश्चित रूप से आपको साउथ इंडिया के टेस्टी डिशिज की जानकारी होगी। डिफरेंट टाइप के डोसा,मेडु वडा,इडली,उत्पम और अप्पम कुछ ऐसे फ़ूड हैं जिनकी वजह से साउथ की एक अलग पहचान बनी है। जो तमिलनाडु,केरल, कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश आने वाले पर्यटकों को इसका दिवाना बना देती है।
इसे भी पढ़ें: Healthy Plate कैसे बनाएं, इस तरह से खाना खाने से होगा Weight Loss में फायदा
गोवा अपने बीच पार्टी ओर नाईट लाइफ के अलावा यहां के फ़ूड के लिए भी जाना जाता है। स्पेशली यहां का सी-फ़ूड वर्ल्ड फेमस है।गोवा की विंडालू, कफ्रील और बहुत सारी करी बेस नॉन वेज डिश काफी फेमस हैं। विदेशों से आने वाले टूरिस्ट भी इनके दिवाने हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।