Durga Puja Pandal Kolkata: कोलकाता में दुर्गा पूजा इसलिए खास मानी जाती है, क्योंकि यहां हर साल पंडाल और मूर्तियां बेहद भव्य और कलात्मक तरह से सजाई जाती है। शहर के बड़े पंडालों में हजारों लोग आते हैं और पूरे माहौल में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिलती है। यहां की दुर्गा पूजा देश-विदेश में फेमस है। लोग दूर-दूर से यहां की दुर्गा पूजा में शामिल होने आते हैं। कोलकाता की दुर्गा पूजा सिर्फ पूजा का अवसर नहीं, बल्कि यह संस्कृति, कला और सामूहिक उत्सव का प्रतीक बन गई है। अगर आप कोलकाता खास दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता के फेमस दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यहां का पंडाल अपनी अनोखी कला और परंपरा के लिए मशहूर हैं। अगर आप दुर्गा पूजा की असली कला और भव्यता देखना चाहती हैं, तो यह पंडाल आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह हो सकती है। यहां के पंडाल के डिजाइन में पुरानी भारतीय कला और भव्य वास्तुकला देखने को मिलेगी। यहां स्थापित माता की मूर्ति कुशल माटी के कारीगर हाथों से बनाते हैं।
इसे भी पढे़ं- कोलकाता की इन शानदार जगहों पर फ्री में घूम आएं, इतिहास और खूबसूरती का संगम मिलेगा
यह पंडाल लगभग 100 साल से भी ज्यादा समय से दुर्गा पूजा मनाने के लिए जाना जाता है। अहिरीटोला पंडाल में मां दुर्गा की भव्य और खूबसूरत मूर्ति रखी जाती है। लोग यहां मूर्ति देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। यहां नृत्य और कला के कार्यक्रम भी होते हैं, इसलिए बंगाली संस्कृति देखने के लिए यह जगह आपको पसंद आएगी। इस जगह की खास बात यह है कि यहां भीड़ बहुत ज्यादा होती है, लेकिन फिर भी आयोजन और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। कोलकाता के पास अच्छी जगहों में से एक है।
मोहम्मद अली पार्क में भी दुर्गा पूजा हर साल बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित होती है। यहां आने वाले लोग सिर्फ पूजा का हिस्सा बनने नहीं आते, बल्कि पंडाल की भव्य सजावट देखने के लिए भी आते हैं। इस पंडाल की सबसे खास बात है यहाँ की सजावट थीम पर आधारित होती है। लोग यहां सजावट की हर छोटी-बड़ी डिटेल को देखकर हैरान रह जाते है।
इसे भी पढ़ें: शादी से पहले इन जगहों पर घूमने की लिस्ट तैयार कर लें, जिंदगी भर याद रहेगा सफर
इनके अलावा आप दमदम पार्क, तरुण संघ और सिकंदर बागान साधारण दुर्गा पूजा का नजारा देखने भी जा सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।