herzindagi
5 best durga puja pandals in delhi must visit with family

दिल्ली में कहां सजाए गए हैं दुर्गा पूजा के खूबसूरत पंडाल, नवरात्रि में इन अलग-अलग जगहों पर दर्शन करने जा सकती हैं आप

दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे आनंद विहार, अशोक विहार, दिल्ली हाट और कनॉट प्लेस जैसी कई कॉलोनियों में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। आप यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ दर्शन के लिए जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-30, 12:01 IST

दिल्ली में माता का सुंदर पंडाल कहां सजा है? हर कोई इस समय यह सर्च कर रहा है। अष्टमी और नवमी के दिन लोग जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन के लिए जाते हैं। पंडालों में देवी दुर्गा, काली, लक्ष्मी और सरस्वती की मूर्तियां आकर्षक ढंग से सजाई जाती है। नवरात्रि के दौरान पंडालों की सजावट और थीम हर साल कुछ नई और अलग होती है। कुछ पंडाल आपको ऐसे देखने को मिलेंगे, जो पारंपरिक ढंग से सजाए गए हैं, वहीं कई पंडाल आधुनिक थीम और रोशनी के साथ सजाए गए हैं। अगर आप भी नवरात्रि के इस पर्व में दुर्गा पूजा पंडाल दर्शन के लिए जाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

चित्तरंजन पार्क

सी आर पार्क के नाम से जाना जाने वाला चित्तरंजन पार्क, दुर्गा पूजा में भक्तों के लिए सबसे खास जगह होती है। क्योंकि, यहां सजने वाला माता का पंडाल कोलकाता थीम बेस्ड होता है। इस जगह को लोग मिनी बंगाल के नाम से भी बुलाते हैं। इस बार यहां की थीम राजस्थान बेस्ड होने वाली है। राजस्थान का जैसलमेर किला यहां की थीम रखी गई है। दिल्ली में अगर माता के सबसे खूबसूरत पंडाल की बात होती है, तो लोग चित्तरंजन पार्क के दुर्गा पंडाल का नाम लेते हैं।

  • कैसे पहुंचे- सीआर पार्क दुर्गा पूजा पंडाल तक पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो नेहरू प्लेस है।

5 best durga puja pandals in delhi must visit with family

मातृ मंदिर, सफदरजंग एन्क्लेव दुर्गा पूजा पंडाल

यहां माता का सजने वाला पंडाल, दिल्ली के सबसे खूबसूरत पंडाल में से एक माना जाता है। माता के 9 दिनों का पर्व में हर दिन भक्तों की भीड़ यहां देखने को मिलती है, लेकिन सबसे ज्यादा आपको नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के दिन देखने को मिलेगी। यहां का पंडाल अपने कोलकाता थीम पर आधारित होने की वजह से लोगों में ज्यादा फेमस रहता है।

  • कैसे पहुंचे- मातृ मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल तक पहुंचने के लिए निकटतम मेट्रो एम्स है।

Traditional Durga Puja Pandals Delhi

मिंटो रोड, राजीव चौक

मिन्टो रोड का यह पंडाल अपनी धुनुची नाच के लिए जाना जाता है। धुनुची नाच दुर्गा पूजा सबसे सुंदर नृत्य माना जाता है। यहां भक्त हाथ में धुनुची लेकर नाचते हैं और मां को प्रसन्न करते हैं। माना जाता है कि दिल्ली में 1940 से यह पंडाल लोगों के लिए एक बड़ा उत्सव स्थल रहा है। वर्षों से यहां लोग दुर्गा पूजा देखने और आनंद लेने आते हैं

  • कैसे पहुंचे- राजीव चौक मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के इस मंदिर को सजाने के लिए साउथ इंडिया से आते हैं फूल, जानें क्यों

मिलानी पूजा समिति, मयूर विहार - 1

मिलानी पूजा कमेटी पंडाल में प्रदर्शित मूर्तियां और क्रिएटिव थीम लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। यहां हर साल अलग-अलग कलात्मक विषयों और थीमों के साथ मूर्तियों को सजाया जाता है। यह पंडाल न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभव के लिए भी अच्छा माना जाता है।

  • कैसे पहुंचे- नजदीकी मेट्रो स्टेशन मयूर विहार-1 है।

Bengali Durga Puja in Delhis

नई दिल्ली काली बाड़ी

नई दिल्ली काली बाड़ी का पंडाल अपने अलग अंदाज और भव्य आयोजन के लिए खास माना जाता है। नवरात्रि के दौरान यह जगह भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाती है और हर उम्र के लोग यहां मां दुर्गा की पूजा करने आते हैं। हर साल मंदिर की समिति नए और रचनात्मक तरीके से पंडाल सजता है, जिससे देखने वालों को एक अनोखा अनुभव मिलता है। भक्तों का उत्साह और श्रद्धा इस पंडाल की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। दिल्ली के सबसे फेमस मंदिर में से एक माना जाता है। 

  • कैसे पहुंचे- सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन आर. के. आश्रम मार्ग है।

इसे भी पढ़ें- हरियाणा के इस जगह पर गिरा था माता सती का मस्तिष्क, चैत्र नवरात्रि में बनाएं दर्शन का प्लान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।