Free Places to Visit in Kolkata: हुगली नदी के तट पर स्थित पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। कोलकाता को कई लोग 'सिटी ऑफ जॉय' के नाम से भी जानते हैं। कोलकाता भारत की पूर्व ब्रिटिश राजधानी भी रहा है। इसलिए कोलकाता अपने शानदार अतीत को समेटे हुए कई ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है। यहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। कोलकाता में नवरात्रि के दौरान सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लेना पड़ता है यानी आप फ्री में घूम सकते हैं।
कोलकाता में किसी शानदार और ऐतिहासिक जगह फ्री में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मार्बल पैलेस ही पहुंचते हैं। मार्बल पैलेस का निर्माण साल 1835 में राजा राजेंद्र मुलिक द्वारा किया गया था। राजेंद्र मुलिक एक धनी बंगाली व्यापारी और कला संग्राहक थे।
मार्बल पैलेस, कोलकाता के सबसे पुराने और प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जहां पर्यटक घूमने पहुंचते रहते हैं। मार्बल पैलेस की वास्तुकला, इतिहास प्रेमियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। इस पैलेस में स्थित संग्रहालय भी मुख्य आकर्षण माना जाता है। वीकेंड में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: शादी से पहले इन जगहों पर घूमने की लिस्ट तैयार कर लें, जिंदगी भर याद रहेगा सफर
कोलकाता में हुगली नदी पर निर्मित भारत के सबसे चर्चित और आकर्षित ब्रिज में से एक है। हावड़ा ब्रिज को कई लोग रवींद्र सेतु के नाम से भी जानते हैं। इस ब्रिज का निर्माण 936 में शुरू हुआ और 1942 में पूरा हुआ। हावड़ा ब्रिज, कोलकाता का लैंडमार्क भी माना जाता है।
हावड़ा ब्रिज एक कैंटीलीवर पुल है, जिसके निर्माण में पिलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। हावड़ा ब्रिज को दुनिया का तीसरा से लंबा कैंटीलीवर पुल माना जाता है। इस ब्रिज से हुगली नदी की खूबसूरती को भी देखा जा सकता है। हावड़ा ब्रिज को एक्सप्लोर करने के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है।
कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित मिलेनियम पार्क प्रकृति प्रेमियों के बीच खूब लोकप्रिय है। मिलेनियम पार्क में घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता है। यह पार्क करीब 2.5 किमी लंबा है, जहां सुबह शाम कई लोग टहलने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
मिलेनियम पार्क में बच्चों के लिए झूले और अन्य कई मनोरंजन के साधन का निर्माण किया गया है। इस पार्क से हुगली नदी के साथ-साथ हावड़ा ब्रिज का शानदार और सुंदर दृश्य दिखाई देता है। यहां आप परिवार के साथ भी घूमने पहुंच सकते हैं।
कोलकाता में मौजूद नेशनल लाइब्रेरी को भारत का सबसे बड़ा स्तकालय माना जाता है, जहां पर्यटक फ्री में घूम सकते हैं। इसे इंपीरियल लाइब्रेरी के नाम से भी जाना जाता है। यह कोलकाता के बेलवेडियर एस्टेट में स्थित है। कहा जाता है कि इस लाइब्रेरी में करीब 25 लाख से अधिक पुस्तकें और अभिलेख हैं। नेशनल लाइब्रेरी को इतिहास प्रेमियों के लिए सबसे खास पर्यटन स्थल माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: गूगल मैप पर भी नहीं मिलेगी उत्तराखंड की यह अद्भुत जगह, दिल्ली से महज 390 किमी है दूर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।