Free places to visit in patna: गंगा नदी के तट पर स्थित पटना, बिहार की राजधानी होने के साथ-साथ एक ऐतिहासिक शहर भी है। इसे प्राचीन में पाटलिपुत्र, पाटलिग्राम और पुष्पपुर आदि कई नामों से जाना जाता था। यह शहर किसी जमाने में हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार भी रहा है। पटना को दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से भी एक माना जाता है। पटना आज भी कई ऐतिहासिक विरासतों के लिए जाना जाता है। इसलिए इस शहर में देश के हर कोने से लेकर विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको पटना की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने में कोई चार्ज नहीं लगता है, यानी आप फ्री में घूम सकते हैं।
पटना शहर में स्थित सबसे चर्चित और ऐतिहासिक स्थल को फ्री में एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो कई सबसे पहले गोलघर ही पहुंचते हैं। पटना के गांधी मैदान के पास स्थित गोलघर को पूरे बिहार का एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है।
गोलघर एक सरल, लेकिन इतिहास प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। करीब साल 1786 में निर्मित यह गोलघर हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। गोलघर स्तूप-आकार की संरचना में है जो 145 सीढ़ियों से घिरा हुआ है। कहा जाता है कि इसका निर्माण ब्रिटिश सेना के लिए अनाज रखने के लिए किया गया था।
इसे भी पढ़ें: रांची से करीब 60 किमी के आसपास स्थित ये वॉटरफॉल किसी जन्नत से कम नहीं, मानसून में पहुंचना ना भूलें
पटना शहर के बीचों-बीच में स्थित महावीर मंदिर, पटना या बिहार का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का एक प्रसिद्ध और पवित्र मंदिर है, जिनके दर्शन के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। यह महावीर मंदिर, देश के सबसे अमीर मंदिरों में से भी एक माना जाता है।
महावीर मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से पहुंचता है, हनुमान जी उसे कभी भी निराश नहीं करते हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन यहां सबसे अधिक भीड़ होती है। इस मंदिर में हनुमान जी की दो मूर्तियां एक साथ स्थापित हैं, जो भक्तों को सबसे अधिक आकर्षित करती हैं।
महात्मा गांधी सेतु भले ही हाजीपुर और पटना को जोड़ने का काम करता हो, लेकिन यह पटना के सबसे लोकप्रिय और चर्चित पर्यटन स्थालों में से भी एक माना जाता है। इस सेतु को भी एक्सप्लोर करने के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है।
महात्मा गांधी सेतु को असम के भूपेन हजारिका सेतु के बाद दूसरा सबसे बड़ा नदी पुल माना जाता है। करीब 5.7 किमी लंबा यह पुल गंगा नदी के ऊपर निर्मित है। इस पुल से गंगा नदी की खूबसूरती देखने के साथ-साथ कई लुभावने दृश्यों को भी कैमरे में कैद किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन कहां और कौन सा है? जानिए कुछ रोचक तथ्य
पटना में गंगा नदी के तट पर स्थित गांधी घाट एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। इस घाट को लेकर कहा जाता है कि यह वह स्थान है, जहां उनकी अस्थियों को गंगा जी में प्रवाहित किया गया था।
गांधी घाट खूबसूरत नजारों के अलावा, गंगा आरती के लिए भी जाना जाता है। गांधी घाट पर शाम के समय होने वाली आरती में हर दिन हजारों लोग शामिल होते हैं। यहां रोजाना करीब 6-7 बजे के बीच में आरती होती है। गांधी घाट, गंगा नदी की खूबसूरती को भी निहारा जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@mahavirmandirpatna,wikimedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।