herzindagi
image

रांची से करीब 60 किमी के आसपास स्थित ये वॉटरफॉल किसी जन्नत से कम नहीं, मानसून में पहुंचना ना भूलें

Waterfalls Near Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची एक खूबसूरत शहर है। रांची के आसपास में ऐसे कई शानदार और मनमोहक वॉटरफॉल्स हैं, जिन्हें मानसून में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं। अपनों के साथ आप भी पहुंच जाएं।
Editorial
Updated:- 2025-07-08, 17:20 IST

Famous waterfalls near ranchi:  साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड देश का 28वां राज्य बना था। झारखंड की राजधानी रांची को किसी जमाने में बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में भी जाना जाता था। वर्तमान में रांची झारखंड की राजधानी होने के साथ-साथ एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी माना जाता है। यह सच है कि रांची में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं, लेकिन मानसून में जब शानदार वॉटरफॉल एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो रांची के आसपास ही जाना पड़ता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको रांची के आसपास में स्थित कुछ शानदार वॉटरफॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमना किसी सपने से कम नहीं लगता है। इन वॉटरफॉल को एक्सप्लोर करने आप भी पहुंच जाएं।

दशम वॉटरफॉल (Dassam Waterfalls)

रांची के सबसे पास और सबसे चर्चित वॉटरफॉल घूमने की बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले दशम वॉटरफॉल ही पहुंचते हैं। कांची नदी से निर्मित यह वॉटरफॉल पूरे राज्य का एक आकर्षण केंद्र माना जाता है। यह रांची-टाटा रोड पर तैमारा गांव के पास है।
दशम वॉटरफॉल में जब करीब 144 फीट की ऊंचाई पर जमीन पर पानी गिरता है, तो आसपास का नजारा सिर्फ और सिर्फ देखने का ही मन करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की प्रकृति पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।

  • दूरी-रांची से दशम वॉटरफॉल की दूरी करीब 39 किमी है।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ और पंचकूला वालों के लिए कंडाघाट किसी स्वर्ग से कम नहीं, इस राजा ने बनाई थी अपनी राजधानी

सीता वॉटरफॉल (Sita Waterfalls)

Sita Waterfalls

भगवान राम की पत्नी सीता के नाम से आधारित सीता वॉटरफॉल, रांची के आसपास स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि वनवास के दौरान माता सीता इसी वॉटरफॉल के पानी का इस्तेमाल करती थीं।
सीता वॉटरफॉल, एक पौराणिक कहानियों के अलावा, खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। इस वॉटरफॉल के आसपास का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।

  • दूरी-रांची से सीता वॉटरफॉल की दूरी करीब 43 किमी है।

पंचघाघ वॉटरफॉल (Panch Gagh Waterfalls)

Panch Gagh Waterfalls

रांची मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर खूंटी जिले में स्थित पंचघाघ एक खूबसूरत और चर्चित वॉटरफॉल माना जाता है। इस वॉटरफॉल को कई लोग पंचघाघ फॉल्स के नाम से भी जानते हैं। यह अपने शांत और प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोकप्रिय पर्यटन के रूप में भी जाना जाता है।
पंचघाघ वॉटरफॉल के बारे में कहा जाता है कि यह पांच अलग-अलग धाराओं में बंटा हुआ है, जो इसे एक अद्वितीय दृश्य बनाता है। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती सातवें आसमान पर होती है। इसलिए मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

  • दूरी-रांची से पंचघाघ वॉटरफॉल की दूरी करीब 50 किमी है।

जोन्हा वॉटरफॉल (Jonha Waterfalls)

Jonha Waterfalls

जोन्हा  वॉटरफॉल, रांची शहर के आसपास में स्थित चर्चित वॉटरफॉल में से एक है। जोन्हा को कई लोग गौतमधारा के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि इस वॉटरफॉल के पास एक प्राचीन गौतम बुद्ध का मंदिर स्थित है।  
जोन्हा वॉटरफॉल में जब करीब 141 फीट की ऊंचाई से जमीन पर पानी गिरता है, तो नजारे देखते ही बनते हैं। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब लुभाती है। यह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। मानसून में यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

  • दूरी-रांची से जोन्हा वॉटरफॉल की दूरी करीब 52 किमी है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में राजस्थान के बांसवाड़ा घूम आएं, जयपुर से लेकर उदयपुर तक को भूल जाएंगी आप

हुंडरू वॉटरफॉल (Hundru Waterfalls)

Hundru Waterfalls

रांची के आसपास में स्थित हुंडरू भी एक खूबसूरत वॉटरफॉल है। सुवर्णरेखा नदी पर मौजूद  हुंडरू वॉटरफॉल में जब 320 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है, तो देखते ही बनता है। हुंडरू वॉटरफॉल को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। मानसून में यहां राज्य के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@jharkhand_se_hai

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।