कोलकाता शहर में भले ही आपको झरने देखने को न मिलें, लेकिन अगर आपको अपने शहर के पास किसी ऐसी जगह का पता चल जाए, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, तो इससे अच्छा और क्या होगा। क्योंकि, इन जगहों पर आपको भीड़ भी ज्यादा देखने को नहीं मिलेगी। इस समय तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में लोग ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जहां उन्हें छांव मिले और हरा-भरा वातावरण मिले। झरने वाली जगहें भी अच्छे हरे-भरे क्षेत्रों से घिरी होती है, पानी की बौछारों की वजह से आपको ऐसी जगहों पर गर्मी का पता भी नहीं लगता। अगर आप कोलकाता के पास ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खूबसूरत झरनों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कोलकाता वाले इस झरने का नजारा देखने पहुंच गए, तो यकीन मानिए आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होगा। इतना खूबसूरत झरना, आपको भारत में और कहीं नहीं देखने को मिल सकता। अगर आप कम भीड़-भाड़ वाली जगह पर क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो आपके लिए इससे अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। यहां से आपको दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की ट्रेन की सीटी की आवाज से लेकर पक्षियों की आवाज तक, हर चीज आकर्षित करेगी। यहां का नजारा आपको फिल्मों की तरह लगने वाला है। कोलकाता से इस झरने की दूरी लगभग 562 किमी है।
इसे भी पढे़ं- कोलकाता में शाम के समय घूमने के लिए अच्छी हैं ये 3 जगह, दोस्तों के साथ जाएं सैर करने
भले ही यह झरना कोलकाता से दूर है, लेकिन फिर भी आपको यहां घूमना अच्छा लगेगा। यहां पहुंचने का रास्ता पहाड़ियों और जंगलों से होते हुए जाता है। इसलिए, यह आपके वीकेंड पर ट्रिप प्लान के लिए बेस्ट जगह है। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए अगर आप किसी ठंडी जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना लें। इस झरने का पानी लगभग 150 फीट की ऊंचाई से गिरता है, इसलिए खूबसूरती के लिए जाना जाता है।
यह झरना पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है। भले ही यहां पहुंचने के लिए आपको लंबा सफर करना पड़ेगा, लेकिन गर्मी में ठंडक के अहसास के लिए आपको यहां आना पसंद आएगा। मानसून के समय झरने का बहाव बहुत तेज होता है, इसलिए यहां जाना खतरनाक माना जाता है। इसलिए, आप यहीं गर्मी में अभी घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां से गुजरती हुई टॉय ट्रेन का नजारा बेहद खूबसूरत होता है, आप भी इसमें सफर कर पाएंगे। यहकोलकाता के पास घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
इसे भी पढ़ें-Kolkata Travel: कोलकाता की इस डरावनी जगह का नाम सुनते ही कांप उठती है रूह
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।