Haunted places of kolkata:बंगाल की खाड़ी के पास में स्थित पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। हाल में ही इस कोलकता को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर का तगमा दिया गया है।
कोलकाता में स्थित विक्टोरिया मेमोरियल, फोर्ट विलियम, हावड़ा ब्रिज, बिड़ला तारामंडल और अलीपुर चिड़ियाघर जैसी लोकप्रिय और चर्चित जगहों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, लेकिन कोलकाता शहर में स्थित निमतला घाट एक ऐसी भी जगह है, जहां लोग रात के अंधरे में तो छोड़ दीजिए, कई लोग सूरज ढलते ही आसपास भटकने से डरते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों निमतला घाट सबसे डरावना स्थल माना जाता है? और क्या इस घाट के आसपास घूमना सुरक्षित है? आइए जानते हैं।
निमतला घाट का इतिहास (history of nimtala ghat)
निमतला घाट का इतिहास काफी दिलचस्प है। इस घाट का इतिहास काफी प्राचीन है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में यह घाट आसपास के इलाकों में शांत वातावरण के लिए फेमस था, लेकिन धीरे-धीरे यह घाट डरावनी कहानियों के लिए फेमस होने लगा।
निमतला घाट के बारे में कहा जाता है कि मध्य काल से इसे शमशान घाट के रूप में जाना जाने लगा और हर रोज दर्जन के भी अधिक लोगों का दाह-संस्कार किया जाने लगा। दाह-संस्कार के चलते इसे डरावने स्थलों में गिना जाने लगा।
इसे भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में मौजूद इन हॉरर प्लेसेस की है एक अलग ही दिलचस्प कहानी
निमतला घाट की डरावनी कहानियां (haunted story of nimtala ghat kolkata)
निमतला घाट की डरावनी कहानियां सुनने के बाद आप कुछ समय के लिए चकित हो जाएंगे। इस घाट को पूरे पश्चिम बंगाल का सबसे डरावना स्थल माना जाता है। कहा जाता है कि काली पूजा के बाद अघोरी यहां आते हैं और जले हुए शरीर की राख को खाते हैं।
कई लोगों का मानना है कि अघोरी राख खाने के साथ-साथ अपने शरीर पर लगाते भी है। इस भयावह दृश्य को देखने के बाद लगभग हर कोई चकित हो उठता है।(दिल्ली-NCR की ये डरावनी जगहें)
निमतला घाट से आती हैं डरावनी आवाजें (haunted story of nimtala ghat)
निमतला घाट के बारे में बोला जाता है कि यहां से डरावनी आवाजें आती रहती हैं। लोगों का मानना है कि आधी रात के बाद यहां से हंसने, चिल्लाने और रोने की आवाजें आती हैं।
यहां से छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े आदमी और महिलाओं की आवाजें आती रहती हैं। निमतला घाट के बारे में यह भी मिथ है कि आधी रात को यहां मृत आत्मा नाचते-गाते हैं। घाट के आसपास कई बार सफेद कपड़े में घूमने हुए कीच लोग को भी देखा गया है।
क्या निमतला घाट कोई घूमने जाता है? (is save for nimtala ghat)
क्या निमतला घाट कोई घूमने जाता है? इस सवाल का जवाब है-हां। निमतला घाट घूमने के लिए कई लोग जाते हैं, लेकिन सूरज ढलने के पहले। कहा जाता है कि सूरज ढलते ही इस घाट के आसपास कोई भी घूमने की हिम्मत नहीं करता है।
निमतला घाट के बारे में कहा जाता है कि यहां हर रोज दर्जन के अधिक दाह-संस्कार तो होते हैं, लेकिन सूरज ढलने के बाद कोई भी दाह संस्कार नहीं करता है। अगले दिन सूरज निकलने के बाद ही दाह संस्कार किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप
कोलकाता में कहां है निमतला घाट? (Where is nimtala ghat kolkata)
निमतला घाट मुख्य शहर से करीब 10 किमी की दूरी पर मौजूद है। यह डरावनी जगह हुगली नदी के किनारे स्थित है। यह हावड़ा ब्रिज से करीब 5 किमी की दूरी पर मौजूद है।(मुंबई की 7 सबसे डरावनी जगहें)
कोलकाता की अन्य डरावनी जगहें (haunted places in kolkata)
कोलकाता में ऐसी अन्य कई डरावनी जगहें मौजूद हैं जहां कोई भी अकेले घूमने की हिम्मत नहीं करता है। जैसे-पुतुलबाड़ी, रबिन्द्र सरोबर, राइटर बिल्डिंग और साउथ पार्क स्ट्रीट सिमेट्री जैसी डरावनी जगहों पर शाम के बाद कोई भी घूमने नहीं जाता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta,thegangeswalk
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों