कोलकाता घूमने के लिए इसलिए अच्छा है क्योंकि यह शहर साहित्य, कला, और संगीत के लिए फेमस है। कोलकाता को भारत की सांस्कृतिक राजधानी मानी जाती है। कोलकाता में कई ऐतिहासिक स्थान और इमारतें हैं, जैसे विक्टोरिया मेमोरियल, इंडियन म्यूजियम, और हावड़ा ब्रिज।
ये स्थान ब्रिटिश कालीन भारत की झलक दिखाते हैं। यहां के त्योहार, जैसे दुर्गा पूजा, पूरे विश्व में जाना जाता है। लेकिन शहर में रहने वाले लोग या घूमने के उद्देश्य से आए लोग, शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह नहीं ढूंढ पाते। इसलिए उन्हें शाम को अपना समय घर पर ही बितना पड़ता है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यह हुगली नदी के किनारे पर स्थित है। यहां आप शाम के समय सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। प्रिंसप घाट की संरचना ग्रीक और गोथिक शैली का मिलाकर बनी है। इसकी सफेद संगमरमर की संरचना और बारीक कारीगरी इसे और भी ज्यादा सुंदर बनाती है।
प्रिंसप घाट हुगली नदी के किनारे स्थित है, इसलिए यहां से नदी का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। यह स्थान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। प्रिंसप घाट सांस्कृतिक कार्यक्रमों, फोटोशूट्स, और फिल्म शूटिंग के लिए भी एक लोकप्रिय स्थान है। आप यहां शाम के समय दोस्तों के साथ घंटों समय बिताने आ सकते हैं। यहां लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत की गई है, जो इस जगह को और भी ज्यादा आकर्षित बनाती है।
इसे भी पढ़ें- Kolkata Travel: कोलकाता की इस डरावनी जगह का नाम सुनते ही कांप उठती है रूह
‘फूड स्ट्रीट’ और ‘नाइटलाइफ़ हब’ के लिए जाना जाने वाला पार्क स्ट्रीट कोलकाता में शाम के समय घूमने के लिए बेस्ट है। पार्क स्ट्रीट कोलकाता के नाइटलाइफ़ का केंद्र है। यहां आपको कई रेस्तरां, कैफे, और बार मिलेंगे, जो भारतीय, चीनी, कॉन्टिनेंटल, और बंगाली व्यंजन देते हैं। अगर आप शाम के समय यहां जाते हैं, तो यहां का नजारा लाइटों से सजा रहता है और खूबसूरत भी लगता है। यह कोलकाता में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- कोलकाता के करीब इन हिल स्टेशन पर एन्जॉय करें वेकेशन
इसकी शानदार संगमरमर की संरचना रात में रोशनी में और भी खूबसूरत दिखती है। यहां के बगीचे में टहलते हुए आप इतिहास की झलक पा सकते हैं और साथ ही शाम के समय रोशनी से सजी इमारत देख सकते हैं। विक्टोरिया मेमोरियल के आस-पास शाम के समय अक्सर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी आयोजित की जाती हैं। इसलिए दोस्तों के साथ घूमने आपको मजा आएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।