herzindagi
kolkata famous place to travel spring season

बसंत ऋतु में कोलकाता की इन जगहों पर जाएं पार्टनर के साथ घूमने, यहां एंट्री के लिए नहीं लगती कोई फीस

कोलकाता में आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी रोमांटिक जगह की तलाश कर रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-26, 14:44 IST

ट्रैवल लवर्स अक्सर घूमने के लिए बसंत ऋतु का इंतजार करते है। क्योंकि इस मौसम में आपको न अधिक गर्मी और न ही अधिक सर्दी का अहसास होता है। शाम के समय आपको सड़कों पर ठंडा हवा का अहसास होता है, जो आपको तरोताजा फील करवाता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो बसंत ऋतु में घूमने के लिए बेस्ट है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं।

हावड़ा ब्रिज

kolkata best places for couples

कोलकाता में पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां आपको साफ मौसम के साथ ठंडा हवा का अहसास लेना है, तो आप यहां जा सकते हैं।  'सबसे पुराना लेकिन सबसे बिजी स्थानों में एक हावड़ा ब्रिज हुगली नदी पर बनाया गया है। ये जगह शाम के समय घूमने के लिए बेस्ट है। (भारतीय रेल के इस पैकेज के जरिए पूरा होगा क्रूज पर बैठने का सपना)

ये जगह कपल्स के लिए शाम के समय घूमने के लिए बेस्ट है। रात के समय ये ब्रिज रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता हुआ नजर आता है। आप यहां बोटिंग करते हुए पार्टनर के साथ अकेले सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं।

  • कैसे पहुंचे- जगन्नाथ घाट, 1, स्ट्रैंड रोड, कोलकाता

इसे भी पढ़ें- क्या आपने Mandarmani का नाम सुना है, गर्लफ्रेंड के साथ बनाएं यहां घूमने का प्लान

 

ताजपुर

kolkata best places

कोलकाता में सबसे फेमस जगहों में से एक ताजपुर, पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। ताजपुर, एक छोटा सा शहर है। बसंत ऋतु में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताना चाहते हैं, तो शहरी जीवन की हलचल से दूर ताजपुर जा सकते हैं। यहां का शांत समुद्र तट और बसंत ऋतु में साफ में साफ मौसम आपके ट्रिप को और भी ज्यादा यादगार बना देगा। \

 

इसे भी पढ़ें- लखनऊ से बना रहे हैं हनीमून पर जाने का प्लान, तो इन पैकेज के बारे में जान लें

सॉल्ट झील

kolkata couples places

रोमांच और मनोरंजन के लिए आप अपने पार्टनर के साथ यहां जा सकते हैं। सुबह-सुबह आप यहां अपने पार्टनर के साथ टहल सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताने के लिए आप बोटिंग कर सकते हैं। इसे कोलकाता के रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। (इस ट्रेन की टिकट के साथ कर सकते हैं पूरे भारत में फ्री ट्रैवल)

  • लोकेशन- उत्तर 24 परगना जिला
  • समय- सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।