लहराते ताड़ के पेड़ों और शांत समुद्र तटों से भरा मंदारमणि बंगाल की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए। यहां घूमने के लिए आपको कई सारी चीजें मिलेंगी। आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं और कैसे कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं, इसकी जानकारी हम विस्तार से देंगे।
कहां स्थित है यह जगह
मंदारमणि कोलकाता से मात्र 171 किमी की दूरी पर स्थित है। ये जगह मिदनापुर जिले में है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अपनी गाड़ी से यहां आ सकते हैं। 4 घंटे की ड्राइव में आप यहां पहुंचे सकते हैं। (नहीं मिल रहा है टिकट तो ये टिप्स आएंगे काम)
मंदारमणि में घूमने के लिए जगह
यहां आप अपने पार्टनर के साथ चंदनेश्वर शिव मंदिर, अमरावती पार्क, मंदारमणि तट, डेल्टा और शंकरपुर बीच पर घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ से बना रहे हैं हनीमून पर जाने का प्लान, तो इन पैकेज के बारे में जान लें
मंदारमणि घूमने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें
- यहां आप स्विमिंग कर सकते हैं, लेकिन अगर लहरे कम हैं, तभी आप स्विमिंग करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपको कोई लाइफगार्ड नहीं मिलेगा।
- अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मानसून के समय जाने से बचें।
- समय- सुबह 5 बजे से रात 10 बजे के बीच में आप कभी भी जा सकते हैं।
- अगर आप पानी में जा रहे हैं, तो लाइफ-जैकेट पहनना न भूलें। (भारतीय रेल के इस पैकेज के जरिए पूरा होगा क्रूज पर बैठने का सपना)
- यहां आपको स्थानीय समुद्री भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
- आपको यहां समुद्र तट के सुंदर नजारों वाले रिसॉर्ट में ठहरने का भी मौका मिलेगा।
- ये जगह सेल्फी लवर के लिए बेस्ट है। क्योंकि आप कभी भी चले जाएं, यहां का नजारा आपका दिल छू लेगा।
- पार्टनर के साथ सुबह की सनराइज और शाम का सूर्यास्त देखना न भूलें।
- इस समय यहां का नजारा और भी ज्यादा शानदार हो जाता है।
- यहां आप अपने पार्टनर के साथ शाम के समय बीच पर टहल सकते हैं।
बजट
अगर आप कोलकाता से ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो बाइक पर यहां जाने का प्लान बनाएं। एक दिन आप इस ट्रिप को पूरा कर सकते हैं। यहां घूमने का कुल खर्चा एक दिन का 1500 रुपये तक ही आएगा। आप अपने साथ खाने की चीजें साथ लेकर जा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Pallav Paliwal, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों