रामेश्वरम की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर, होगा शांति का एहसास

अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो हम आपसे कहेंगे कि इस बार रामेश्वर जाने का प्लान बनाएं। यहां पर आपको कई खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ सुकून के पल अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। 

 
rameshwaram tourist places

रामेश्वरम एक प्रसिद्ध द्वीप शहर है, जो मुन्नार की खाड़ी में स्थित है। यह स्थान बहुत ही पवित्र माना जाता है, जहां भगवान राम ने राजा रावण के खिलाफ अपने अभियान के दौरान पड़ाव डाला था। यह शहर भारत के चार धामों में से एक है। इस स्थान का अपना एक आध्यात्मिक महत्व है।

यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और भक्ति से सराबोर हो जाते हैं। इस शहर के मंदिर पर्यटकों को पर्याप्त आध्यात्मिक अवसर प्रदान करने के अलावा, दर्शनीय स्थलों की एक श्रृंखला भी प्रस्तुत करता है।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रामेश्वरम में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जिसे आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

श्री रामनाथस्वामी मंदिर

How many tourist places are there in Rameshwaram

यह यहां का सबसे फेमस मंदिर है, जिसे श्री रामनाथस्वामी मंदिर अपने शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है। रामेश्वरम में मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति है और दुनिया में पाए जाने वाले बारह अद्वितीय ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर भारत के कुछ मंदिरों में से एक है जो पूरी तरह से द्रविड़ स्थापत्य शैली में बनाया गया है।

इसे जरूर पढ़ें-August Long Weekend: अगस्त में 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे प्लान बनाएं

प्राचीन कथाओं के अनुसार, मंदिर परिसर में 112 तालाब हुआ करते थे, जिनमें से केवल 12 शेष हैं। मंदिर अपनी वास्तुकला के कारण भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। धार्मिक महत्व के अलावा, मंदिर बहुत ऐतिहासिक महत्व भी रखता है, और यह 12 वीं शताब्दी का है।

How many tourist places

अग्नि तीर्थम

आप अग्नि तीर्थम जैसी जगह को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह थोड़ी धार्मिक है, लेकिन बहुत सुकून से भरी हुई है। यह जगह एक समुद्र तट पर स्थित है, जो आपको महान भारतीय महाकाव्य रामायण की ऐसी कहानी से मोहित कर देगा।

यह समुद्र तट पर्यटकों के लिए सुकून से भरा हुआ हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक प्राचीन समुद्र तट आपको आश्वस्त कर सकता है। साथ ही, रामेश्वरम प्रसिद्ध यह पवित्र स्नान के लिए रामेश्वरम के सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थों में से एक है।

रामेश्वरम पंबन पुल

रामेश्वरम पंबन भारत का सबसे लोकप्रिय पुल है। यह तमिलनाडु और रामेश्वरम को जोड़ने का काम करता है। यह पुल भारतीय रेलवे का हिस्सा है और पंबन द्वीप से तमिलनाडु मुख्य भूमि को जोड़ता है। यह पुल हिंद महासागर में स्थित है।

इसकी अनोखी बात यह है कि इस पुल पर खुलने वाला हिस्सा बनाया गया है, ताकि बड़े जहाज और नौकाएं इसे पार कर सकें। यह पुल भारतीय रेलवे इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और रामेश्वरम धार्मिक दर्शन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है।

इसे जरूर पढ़ें-Famous Shiva Temples: हर परेशानियों का समाधान मिलेगा राजस्थान के इस शिव मंदिर में, सावन में आप भी पहुंचे

Rameshwaram best places

धनुषकोडी

आप जिस समुद्र के खूबसूरत किनारे को अपनी कल्पनाओं में देखते हैं, तो क्यों ना इसे हकीकत बनाया जाए। वैसे तो इस सपने को हकीकत बनाने के लिए बहुत सारी जगहें हैं, लेकिन आप धनुषकोडी जा सकते हैं। धनुषकोडी में एक ओर पहाड़ों में बहुत ही ठंड होती है।

वहीं, समुद्र तटों का मौसम सामान्य होता है। समुद्री स्थानों में गर्मी के दिनों में भी ज्यादा गर्मी नहीं होती है। इसलिए साल के किसी भी समय आप यहां घूमने की योजना बना सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP