Best places of tamil nadu: दक्षिण भारत का तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जिसकी खूबसूरती दुनिया भर में फेमस है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
तमिलनाडु में कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तिरुचिरापल्ली, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और ऊटी जैसी चर्चित जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। तमिलनाडु में ऐसी अन्य कई अनदेखी जगहें हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना हर किसी का सपना हो सकता है।
तमिलनाडु में अरब सागर के तट पर मौजूद नागरकोइल एक ऐसी ही जगह है, जिसकी खूबसूरती के आगे दक्षिण भारत की जगहें फीकी लगती है। इस आर्टिकल में हम आपको नागरकोइल की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा है, जहां घूमना आपका भी सपना हो सकता है।
नागरकोइल में स्थित सबसे चर्चित और खूबसूरत पर्यटन स्थल का जिक्र होता है, तो सबसे पहले संगुथुरई बीच का जिक्र जरूर होता है। यह बीच अपनी खूबसूरती के साथ साफ-सुथरे समुद्री तट के लिए भी लोकप्रिय है।
समुद्र के नीले पानी, सफेद रेत और तट के साइड-साइड में मौजूद नारियल के पेड़ खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां काफी अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। गर्मी के मौसम में यहां कई पर्यटक डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: मात्र 5000 में पूरा हो जाएगा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर, नए साल पर इस तरह करें प्लानिंग
नागरकोइल में स्थित पुथेरी झील सबसे अधिक घूमे जाने वाली जगहों के से एक है। इसकी खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे नागरकोइल जिले का बेहतरीन खजाना माना जाता है। (तमिलनाडु में घूमने की बेस्ट जगहें)
एक तरफ मनमोहक झील और दूसरी तरफ छोटे-छोटे पहाड़ बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक लगते हैं। पुथेरी झील आसपास के इलाकों में पिकनिक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। सर्दियों के अलावा मानसून में इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। झील के किनारे-किनारे प्रवासी पक्षियों को भी देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि नागरकोइल घाट से घिरा हुआ, इसलिए इस शहर की खूबसूरती पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। घाट से घिरे होने के चलते आसपास पहाड़ों को देखा जा सकता है। (तमिलनाडु के श्रीरंगम में घूमें)
पहाड़ों के बीच में ही नागरकोइल का सनसेट पॉइंट मौजूद है। सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य देखने के लिए हर हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां से अरब सागर को निहारने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। सूर्योदय और सूर्यास्त के से आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
कहा जाता है कि किसी भी राज्य, शहर और गांव का एक लैंडमार्क होता है, जिसके माध्यम से उस स्थान को पहचाना जाता है। एक तरह से नागरकोइल का लैंडमार्क नागराज मंदिर ही है।
एक पवित्र मंदिर होने के साथ-साथ नागराज मंदिर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। यह पवित्र हिन्दू मंदिर भगवान वासुकी को समर्पित है। कहा जाता है कि यहां सालों भर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि रामायण काल में यह सांपों और उनके राजा का निवास स्थान हुआ करता था।
इसे भी पढ़ें: कोच्चि की इन रोमांटिक जगहों पर करें डेट प्लॉन
नागरकोइल में अन्य ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां आप जरूर घूमने जाना चाहेंगे। जैसे- मारुन्थुवाज़ मलाई (Marunthuvazh Malai), यह एक पहाड़ी की चोटी है जहां आप लुभावने दृश्य देख सकते हैं। इस चोटी पर पहुंचने के लिए ट्रेकिंग भी करनी पड़ती है।
सेंट जेवियर चर्च (St Xavier’s Church)- सेंट जेवियर चर्च नागरकोइल के साथ-साथ तमिलनाडु का एक ऐतिहसिक चर्च है। इसे सबसे प्राचीन चर्च से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत चर्च का निर्माण करीब 16वीं शताब्दी के आसपास किया गया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।