कोच्चि की इन रोमांटिक जगहों पर करें डेट प्लॉन

केरल में अधिकतर लोग अपना हनीमून प्लॉन करना पसंद करते हैं। केरल के कोच्चि में कपल्स के घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। यहां की कुछ खास जगहों पर आप अपने पार्टनर के लिए डेट प्लॉन कर सकते हैं।

Kochi Travel destination

जब भी कपल्स के घूमने की बात होती है तो वे ऐसी जगह चुनना चाहते हैं जो उन्हें बेहद खास अहसास करवाए। रोमांटिक जगहों पर घूमते व साथ वक्त बिताते समय वे एक-दूसरे के प्यार को और भी अधिक गहराई से महसूस करते हैं। इस लिहाज से केरल घूमना काफी अच्छा माना जाता है। प्राकृतिक खूबसूरती से सराबोर केरल कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करता है।

अगर आप चाहें तो केरल के कोच्चि में घूमने का मन बना सकते हैं। यहां के खूबसूरत समुद्र तट और शांत स्थान इसे एक परफेक्ट कपल डेस्टिनेशन बनाते हैं। अगर आपने अपने पार्टनर के साथ आउटिंग के दौरान डेट प्लॉन करने का मन बनाया है तो कोच्चि शहर आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कोच्चि शहर की कुछ ऐसी ही बेहद रोमांटिक जगहों के बारे में बता रहे हैं-

मुनंबम बीच (Munambam Beach)

Fort Kochi beach

कोच्चि में मुनंबम बीच पर आप अपने पार्टनर (पार्टनर डेट ट्रैवल) यके साथ डेट करने का मन बना सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सूरज को डूबते हुए देख सकते हैं। यह समुद्र तट एक लंबा समुद्र तट है जो मुनंबम फिशिंग हार्बर के नजदीक स्थित है। यदि आप पार्टनर के साथ कुछ मौज-मस्ती के मूड में हैं, तो एक या दो पतंगें अपने साथ ले जाएं क्योंकि मुनंबम कोचीन में पतंगबाजी के लिए एक बेहतरीन स्थान माना जाता है।

चेराई बीच (Cherai Beach)

कोच्चि में चेराई बीच सबसे अच्छे बीचेस में से गिना जाता है। पार्टनर के साथ वक्त बिताने के लिए यह यकीनन एक बेहतरीन जगह है। नारियल के पेड़ों के किनारे यह बीच आपको एक अलग ही फील देता है। यदि आप भाग्यशाली हैं तो आप डॉल्फ़िन भी देख सकते हैं। चेराई बीच कपल्स के लिए कोच्चि में घूमने के लिए सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है। एक रोमांटिक शाम के लिए यहां आएं। पार्टनर के साथ मिलकर अपने पैरों को लहरों में डुबोएं और चारों ओर बिखरे समुद्री सीपियों को इकट्ठा करें।

इसे जरूर पढ़ें - सर्दियों में घूमने निकलने से पहले इन 4 विशेष बातों का आप भी रखें ध्यान

हिल पैलेस (Hill Palace)

हिल पैलेस (हिल स्टेशन्स) उन कपल्स को आकर्षित करता है जिनका इतिहास और आर्किटेक्चर में इंटरस्ट है। यह शहर के त्रिपुनिथुरा के ऐतिहासिक क्षेत्र में स्थित है। जो स्थान कभी कोचीन महाराजा का आधिकारिक निवास और कार्यालय हुआ करता था। वह अब केरल का सबसे बड़ा आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम है। 1865 में निर्मित, यह 54 एकड़ में फैली 49 इमारतों वाला एक महल परिसर है। यह परिसर हरे-भरे लॉन और पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - खूबसूरती का बेजोड़ नमूना है सागर, आप भी एक बार घूमने पहुंचें

फोर्ट कोच्चि बीच (Fort Kochi Beach)

कोच्चि में ऐसी कुछ जगहे हैं, जहां पर बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन फिर भी उसका चार्म कम नहीं होता है। फोर्ट कोच्चि बीच उनमें से एक है। यहां पर पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। बीच पर टहलते समय आप अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डालते हुए एक खुशी को महसूस कर सकते हैं।

डेविड हॉल गैलरी कैफे (David Hall Gallery Cafe)

IMG

यदि आपको और आपके पार्टनर को आर्ट में रुचि है तो आपको डेविड हॉल जाना चाहिए। यह एक आर्ट गैलरी और कैफे है, जहां पर जाकर आपको काफी अच्छा लगेगा। यह एक शांत जगह है जहां आप आर्ट और अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- keralatourism, wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP