हम और आप जब भी घूमने का प्लान बनाते हैं तो यह ज़रूर देखते हैं कि जहां घूमने जा रहे हैं वो जगह सस्ती है या नहीं। एक तरह से हम और आप सस्ती और अच्छी जगह ही घूमने जाना पसंद करते हैं।
अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि ऐसी कौन-कौन सी जगहें हैं जो साल 2022 में सबसे सस्ती और खूबसूरत भी हैं तो फिर आपका जवाब क्या होगा? शायद आप किसी एक-दो जगहों का नाम जानते भी होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2022 में सबसे सस्ती और बेहतरीन जगह के रूप में साबित हुईं हैं। आपको यह भी बता दें कि ये सभी जगहें सर्च के आधार पर है।
ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
गोवा घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह तो है ही, लेकिन आपको लग रहा होगा कि साल 2022 में घूमने के लिए गोवा सबसे सस्ती कैसे हो सकती है। ऐसे में आपको बता दें कि काफी सर्च के बाद यह कहा जाता है कि गोवा उन चुनिंदा जगहों में शामिल है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ सस्ती जगह है। ऐसे में अगर आप आने वालों दिनों में किसी सस्ती जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको गोवा घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर उत्तराखंड की फेमस जगह ऋषिकेश भी शामिल है। हालांकि, इस लिस्ट में नैनीताल भी शामिल है, लेकिन ऋषिकेश सस्ती जगह होने के साथ-साथ सैलानियों की पहली पसंद भी है।(ऋषिकेश के दर्शनीय स्थल)
दिल्ली, हरियाणा या फिर पंजाब जैसे शहर के लोग ऋषिकेश में घूमने के लिए सबसे अधिक पहुंचते हैं। ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और रॉक क्लाइम्बिंग आदि एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए सबसे अधिक सैलानी ऋषिकेश ही पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:दिसंबर में पार्टनर संग इन रोमांटिक जगहों पर पहुंचें, नहीं करेगा लौटने का मन
दक्षिण-भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां घूमने के लिए सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन साल 2022 की सबसे सस्ती जगहों के बारे में बात करें तो अल्लेप्पी का नाम शामिल है।
केरल का अल्लेप्पी एक नहीं बल्कि कई अद्भुत दृश्य और खूबसूरत समुद्री तट के लिए फेमस है। यहां मानसून या फिर सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
वैसे तो राजस्थान में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन साल 2022 की सबसे सस्ती और बेहतरीन जगहों में राजस्थान का जयपुर शहर भी शामिल है।
जयपुर में स्थित ऐतिहासिक फोर्ट, पैलेस आदि चीजों को देखने के लिए सिर्फ देश के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में जैसलमेर के साथ उदयपुर भी शामिल है।(जयपुर में घूमने की जगह)
जब भी नॉर्थ-ईस्ट में घूमने की बात होती है तो मेघालय का नाम ज़रूर लिया जाता है। मेघालय एक ऐसी जगह है जो असीम खूबसूरती के लिए पूरे भारत में फेमस है। आपको बता दें कि साल 2022 की सबसे सस्ती और खूबसूरत जगहों में मेघालय भी शामिल है। खासकर, सर्दियों के मौसम में यहां सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
दार्जिलिंग भी साल 2022 की सबसे सस्ती और खूबसूरत जगहों में शामिल है। पश्चिम बंगाल का यह शहर चाय के बागान, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और कई अद्भुत दृश्यों के लिए पूरे भारत में फेमस है। सर्दियों के समय में दार्जिलिंग घूमने के लिए सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं।(दार्जिलिंग में घूमने की जगहें)
इसे भी पढ़ें:दिसंबर में लेना चाहते हैं हिल स्टेशन पर बर्फबारी का मज़ा, तो यहां पहुंचें
भारत के अंतिम छोर पर मौजूद पुडुचेरी भी साल 2022 की सबसे सस्ती और बेहतरीन जगहों में शामिल है। पुडुचेरी में एक से एक खूबसूरत समुद्री तट होने के चलते यहां हर साल लाखों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते रहते हैं।
साल 2022 की सबसे सस्ती और बेहतरीन जगहों में कुछ और शहरों के नाम शामिल हैं। जैसे-हिमाचल प्रदेश का कसोल, राजस्थान का पुष्कर, मुंबई का लोनावला, अरुणाचल प्रदेश का ईटानगर, तमिलनाडु का कन्याकुमारी और ऊटी जैसे शहर इस लिस्ट में शामिल हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@assetsc,thrillophilia,assets.serenity)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।