herzindagi
rishikesh best places to visit

ऋषिकेश की इन ऑफबीट जगहों पर एक बार जरूर घूमें

आज हम आपको ऋषिकेश के उन ऑफबीट जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार जरूर घूमना चाहिए। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2021-12-20, 12:07 IST

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर में से एक ऋषिकेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस शहर में लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। हर कोई इस शहर की खूबसूरती देख दंग रह जाता है। लेकिन अक्सर लोग ऋषिकेश के कुछ ही मशहरू जगह के बारे में जानते हैं। आपने भी ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला और त्रिवेनी घाट के बारे में ही ज्यादा सुना होगा और शायद आप वहां गए भी होंगे। इन जगहों के अलावा भीड़-भाड़ से दूर ऋषिकेश में ऐसी कई जगहें हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऋषिकेश के उन ऑफबीट जगहों के बारे में बताएंगे जहां की सुंदरता अभी भी लोगों की नजरों से दूर है। साथ ही इन जगहों पर भीड़ भी काफी कम होती है। अगर आप शांति और सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको ऋषिकेश की इन ऑफबीट जगह पर जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

बीटल्स आश्रम

beatles ashram rishikesh

बीटल्स आश्रम ऋषिकेशके एनएक्सप्लोर जगह में से एक है। इस आश्रम को पहले चौरासी कुटिया के नाम से जाना जाता था। लेकिन जब अंग्रेजी रॉक बैंड बीटल्स मेडिटेशन के जरिए स्पिरिचुअल रिवेकिंग के लिए यहां आए थे, इसके बाद से ही इस आश्रम का नाम बीटल्स आश्रम पड़ा। यह जगह सिर्फ शांति के लिए ही नहीं बल्कि गुफा, पेंटिग और ग्रीनरी के लिए भी जानी जाती है। इस आश्रम में जाकर आप सारी नेगेटिव वाइब्स से दूर हो जाएंगे। यहां जाकर आपको शांति का एहसास होगा। इसलिए इस बार अपनी लिस्ट में ऋषिकेश के बीटल्स आश्रम को जरूर शामिल करें।

मुनि की रेती

muni ki reti rishikesh

अगर आप भीड़-भाड़ इलाके से दूर शांति में कुछ समय अकेले बिताना चाहते हैं तो ऐसे में आपको मुनि की रेती जरूर जाना चाहिए। यह जगह गंगा किनारे बसी हुई है। इसके अलावा इस क्षेत्र में आपको कई मंदिर और आश्रम भी देखने को मिलेंगे। गंगा किनारे बैठना और सूर्याअस्त होते हुए देखना आपको सुकून देगा। शाम को इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। इस जगह पर कम भीड़ होने के चलते यह भी ऋषिकेश के सबसे शांत इलाकों में से एक है। इसलिए इस बार अपनी ट्रैवल लिस्ट में मुनि की रेती को जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें:सिर्फ 2000 रुपये में कैसे घूमें ऋषिकेश, जानें

तेरा मंजिल मंदिर

tera manzil madir rishikesh

अगर आपको मंदिर घूमने का शौक है तो आपको ऋषिकेशके तेरा मंजिल मंदिर जरूर जाना चाहिए। जैसा कि इस मंदिर के नाम से पता चलता है, यह मंदिर तेरा मंजिला है। हर मंजिल पर देवी-देवताओं की भव्य मूर्तियां हैं। इस मंदिर की वास्तुकला और कलरफुल अपीरिंयस के चलते यह मंदिर काफी मशहूर है। इसके साथ ही यह मंदिर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। जिससे इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यह मंदिर लक्ष्मण झूले के पास स्थित है। इसलिए इस मंदिर में जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें:वॉटर फॉल देखने जा रही हैं तो सावधानी से लें प्रकृति का मजा, पढ़े ये टिप्‍स

शिवपुरी

shiv puri rishikesh

ऋषिकेश से करीब 16 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव शिवपुरी रिवर राफ्टिंग के लिए बेहद ही मशहूर है। सिर्फ रिवर राफ्टिंग ही नहीं यहां आपको रहने के लिए कैंप भी मिल जाएंगे। अगर आप शांति के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्टस का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपको शिवपुरी गांव जरूर जाना चाहिए। यह गांव प्रकृति की सुंदरता का एक अद्भुत नजारा है।

बैराज झील

bairaj lake rishikesh

बैराज झील ऋषिकेश के सबसे कम भीड़-भाड़ वाली जगह में से एक है। अगर आप पिकनिक मनाने की सोच रहें हैं तो यह जगह आपके लिए एक दम बेस्ट है। इस जगह पर लोगों की भीड़-भाड़ कम होने की वजह से यह एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट है। बैराज झील प्रकृति की सुंदरता का एक नायाब नमूना है। बहते पानी की आवाज और चारों तरफ हरियाली आपके मन को मोह लेगी। इसलिए इस बार अपनी लिस्ट में बैराज झील को जरूर शामिल करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा .ये आर्टिकल पसंद आया होगा। ट्रैवल से जुड़े इस तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com,rishikesh.tourismindia.co.in, upload.wikimedia.org,holidify.com & encrypted-tbn0.gstatic.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।