herzindagi
image

मई में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की इन टॉप क्लास जगहों पर अपनों के साथ पहुंच जाएं

Best Places For May Month: अगर आप भी मई में अपनों के साथ घूमने की बेस्ट जगहें तलाश रहे हैं, तो देश की इन शानदार जगहों पर पहुंच सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-09, 08:55 IST

Best Places To Visit In May: मई साल का एक ऐसा महीना होता है जब देश के लगभग हर हिस्से में तापमान असमान छूने लगता है। देश  में कुछ जगहों पर तो इस कदर गर्मी पड़ती है कि लोग तिलमिला उठते हैं।

मई से जब भीषण गर्मी पड़ती है, तो कई समर वेकेशन के लिए ठंडी-ठंडी जगहों पर टाइम स्पेंड करने के लिए निकल जाते हैं। गर्मी में कोई लोग हिमाचल जाना पसंद करता है, कोई उत्तराखंड तो कोई लोग जम्मू कश्मीर से लेकर लद्दाख जाना पसंद करते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ शानदार और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मई की भीषण गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

स्पीति वैली (Spiti Valley)

Spiti Valley

मई में हिमाचल प्रदेश घूमने की बात होती है, तो कई लोग शिमला, कुल्लू-मनाली, डलहौजी या धर्मशाला का ही जिक्र करते हैं और स्पीति वैली जैसी शानदार और मनमोहक जगहों को भूल जाते हैं।

हिमालय की हसीन वादियों में स्थित स्पीति वैली अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत और शुद्ध वातावरण और ठंडी-ठंडी हवाओं के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। गर्मी के मौसम में यहां देश के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। स्पीति वैली में आप हिमालय की चोटियों को देखने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Good Friday Weekend: गुड फ्राइडे लॉन्ग वीकेंड में देश की इन ठंडी जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

चोपता (Chopta)

Chopta

समुद्र तल से करीब 8 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद चोपता, उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और लुभावनी जगहों में से एक है। चोपता को उत्तराखंड में 'उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से भी जाना जाता है।

चोपता प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। मई में यहां का तापमान 10 °C से लेकर 24 °C के बीच रहता है। चोपता के पहाड़ों से आप त्रिशूल पर्वत नंदा देवी और चौखम्बा जैसी हिमालय की बर्फीली चोटियों को करीब से देख सकते हैं।

सोनमर्ग (Sonmarg)

Sonmarg

जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले में स्थित सोनमर्ग एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है, जिसकी खूबसूरती निहारने दुनिया के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। सोनमर्ग, जम्मू कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है।

सोनमर्ग गर्मियों में पर्यटकों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। गर्मियों में सबसे अधिक समर वेकेशन के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आप गंगाबल ट्रेक, सत्सर झील, गडसर झील, कृष्णासर झील, विशनसर झील और थजीवास ग्लेशियर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गंगटोक (Gangtok)

Gangtok

अगर आप हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर छोड़कर देश की किसी अन्य शानदार जगह ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको गंगटोक पहुंच जाना चाहिए।

गंगटोक पूरे नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है, जो हर दिन दर्जन से अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां आप हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों से लेकर कई शानदार स्थानीय पर्यटक स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। गंगटोक में आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी उत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर चार धाम को लेकर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल रही है भक्तों को सुविधाएं

इन जगहों पर भी पहुंचें

best places to visit in may with partner

देश में अन्य और भी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां मई की तपती गर्मी में ठंडी-ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप हिमाचल में काजा और खज्जियार, उत्तराखंड में औली या मुनस्यारी, जम्मू कश्मीर में बेताब वैली या पहलगाम और नॉर्थ ईस्ट में नॉर्थ सिक्किम या मेघालय भी जा सकते हैं। अगर आप मई में समुद्र तट के किनारे घूमना पसंद करना चाहेंगे तो फिर आपको पुदुचेरी पहुंच जाना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@jannatehimachal,lehladakhdiaries

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।