आज के समय में लोगों को हिल स्टेशनों पर समय बिताना अच्छा लगता है। ये हिल स्टेशन शहरी जीवन की हलचल से एक ताज़ा अनुभव करवाता है। हिल स्टेशन पर सुंदर नजारों के साथ-साथ पर्यटकों ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और साइकिलिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी करने का भी मौका मिलता है। 2 दिनों का ट्रिप आराम से किसी सुंदर हिल स्टेशन पर किया जा सकता है। कम बजट में अगर दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना है, तो आपको ऐसी पहाड़ी जगहों पर जाना चाहिए, जो आपके लोकेशन से ज्यादा दूर न हो, साथ ही कम ऊंचाई पर हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ सस्ते हिल स्टेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
माउंट आबू
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन के लिए आपको खर्चे के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आसानी से कम बजट में घूमकर आप आ जाएंगे। यह हिल स्टेशन देश के कई शहरों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पहुंचने के लिए लोगों को लंबा समय ट्रैवल करने में नहीं खर्च करना होगा। उदाहरण के लिए दिल्ली से माउंट आबू लगभग 800 किमी है। गुजरात वालों को यहां पहुंचने के लिए लगभग 300 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा हरियाणा और मथुरा जैसे शहरों से घूमने का प्लान बना रहे लोगों को यहां पहुंचने में 800 किमी की सफर तय करना होगा। अगर 2 दोस्त साथ में यहां 2 दिनों का ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं, तो आसानी से 12000 से 15000 रुपये में ट्रिप पूरा कर लेंगे।
लैंसडाउन
उत्तराखंड के इस हिल स्टेशन पर घूमना भी ज्यादा खर्चीला नहीं है। अक्सर दोस्तों के साथ घूमने जा रहे लोगों को खर्चे के चिंता रहती है, लेकिन इस जगह पर जाने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल जिले में एक छावनी शहर है। यहां पहुंचना भी दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सस्ता है। दिल्ली से लैंसडाउन 257 किमी की दूरी पर है। आगरा से यहां पहुंचने में लगभग 400 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसके अलावा हरियाणा से लैंसडाउन पहुंचने के लिए आपको 371 किमी की दूरी तय करनी होगी।
मसूरी, शिमला और नैनीताल
कम बजट में पहाड़ों पर घूमने के लिए ये तीनों जगह भी अच्छी है। दिल्ली-हरियाणा वालों को यहां जाने के लिए खर्चे के बारे में सोचने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि दोस्तों के साथ मिलकर तो आप आसानी से सस्ते में घूमकर आ जाएंगे। आप इन तीनों में से कोई भी एक लोकेशन लेकर 2 से 3 दिनों का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा रात गुजारने के लिए आप हॉस्टल का चयन कर सकते हैं।देश की सुंदर सड़क यात्राके लिए भी यह लोकेशन बेस्ट है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों