herzindagi
top places to visit in dholera gujarat

Gujarat Travel: गुजरात की इस जगह नहीं घूमा तो फिर आपने कुछ नहीं देखा

अगर आप भी गुजरात की असल खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो फिर हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।  
Editorial
Updated:- 2024-02-01, 12:29 IST

Best Places to Visit in Gujarat: भारत के पश्चिम में मौजूद गुजरात देश का एक प्रमुख राज्य होने के चलते एक लोकप्रिय पर्यटन राज्य भी है। यह राज्य जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत के अलावा प्राकृतिक परिदृश्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

गुजरात अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ कई ऐतिहासिक और अद्भुत जगहों के लिए भी काफी लोकप्रिय राज्य माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जो आज भी सैलानियों की नजर से दूर है।

गुजरात में मौजूद धोलेरा भी एक ऐसी जगह है, जो आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको धोलेरा की कुछ हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी पहुंच सकते हैं।

धोलेरा लेक (Dholera Lake Gujarat)

Dholera Lake Gujarat

धोलेरा में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले धोलेरा लेक का नाम जरूर लिया जाता है। धोलेरा लेक सालों भर सैलानियों को आकर्षित करती है। खंभात की खाड़ी के पास में होने के चलते धोलेरा लेक की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है।

धोलेरा लेक के साथ-साथ के इलाकों को पक्षियों का घर भी माना जाता है। यहां आप प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं। सर्दियों के अलावा मानसून के समय धोलेरा लेक की खूबसूरती चरम पर होती है।

इसे भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं ट्रैवल पॉइंट

धोलेरा धाम (Dholera Dham)

Dholera Dham

धोलेरा धाम सिर्फ धोलेरा या गुजरात का नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। यह धाम भगवान भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। (पर्यटकों की पहली पसंद बन रही है यह अद्भुत जगह)

धोलेरा धाम में स्थापित भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति भक्तों के साथ-साथ सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। धोलेरा धाम की सिर्फ मूर्ति ही नहीं, बल्कि मंदिर की बनावट भी सैलानियों को खूब भाती है। मंदिर की दीवारों पर कई तरह की बेहतरीन कलाकृति को देखा जा सकता है।

धोलेरा स्मार्ट सिटी (Dholera Smart City)

Dholera Smart City

धोलेरा स्मार्ट सिटी भी सैलानियों को काफी आकर्षित करने वाला है। जी हां, कुछ साल पहले ही इस शहर के नाम से ही धोलेरा स्मार्ट सिटी विकसित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि  स्मार्ट सिटी होने की वजह से यहां पर्यटक अधिक संख्या में पहुचेंगे। (शाहरूख और गौरी खान ने यहां मनाया था अपना हनीमून)

खबर के मुताबिक धोलेरा स्मार्ट सिटी करीब 920 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र फैला हुआ है। स्मार्ट सिटी के तरह बड़ी-बड़ी बिल्डिंग के साथ-साथ पार्क, खेल का मैदान, झील और झरनों का भी निर्माण किया जा रहा है। खबर है कि धोलेरा एयरपोर्ट का भी निर्माण होने वाला है।

 

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

What is famous in Dholera

धोलेरा में ऐसी अन्य कई जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। श्री सहजानंद स्वामी अक्षर ओरदि, श्री गोवर्धननाथजी हवेली और धोलेरा जुम्मा मस्जिद को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान की खूबसूरती में चार चांद लगाती है यह अनोखी जगह, आप भी पहुंचें

 


धोलेरा कैसे पहुंचें?

धोलेरा पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप गुजरात के किसी भी शहर से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए भावनगर से आप आसानी से पहुंच सकते हैं। भावनगर से धोलेरा करीब 65 किमी की दूरी पर मौजूद है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-insta,wiki

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।