Hill Stations Near Kurukshetra: कुरुक्षेत्र हरियाणा का एक चर्चित शहर होने के साथ-साथ प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भी है। कुरुक्षेत्र वो जगह है, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कुरुक्षेत्र वह स्थान है जहां कौरवो और पांडवो के बीच लड़ाई हुई थी।
कुरुक्षेत्र जिस तरह पौराणिक कहानियों के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह बेहतरीन और मनमोहक जगहों के लिए भी फेमस है। इस शहर में मौजूद ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं।
कुरुक्षेत्र के आसपास ऐसे कई हिल स्टेशन्स भी मौजूद हैं, जो इस शहर को और भी अधिक खास बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुरुक्षेत्र के आसपास मौजूद किसी शानदार हिल स्टेशन्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
कुरुक्षेत्र के सबसे पास स्थित किसी खूबसूरत हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो विकासनगर का नाम जरूर लिया जाता है। विकासनगर एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद विकासनगर ऊंचे-ऊंचे, देवदार के पेड़ और झील-झरनों के लिए काफी फेमस है। सर्दियों के मसय यहां की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। विकासनगर में आप आसन बैराज, अशोक रॉक Edict, शनि धाम और Katapatthar वाटर पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पर्यटकों की पहली पसंद बन रही है जम्मू कश्मीर की यह अद्भुत जगह, बर्फबारी में जरूर पहुंचें
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद सेलाकुई एक छोटा लेकिन, बेहद ही शानदार हिल स्टेशन है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। सेलाकुई में सिर्फ हरियाणा से ही नहीं, बल्कि दिल्ली और पंजाब से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नदी, घास के मैदान और झील-झरने सेलाकुई की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम करते हैं। सेलाकुई में आप एमडीडीए पार्क, टाइगर फॉल और मिन्द्रोल्लिंग मोनास्ट्री जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सेलाकुई बर्ड वाचर्स के लिए जन्नत माना जाता है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी एक बेहद ही शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन है। मसूरी के खूबसूरती को निहारने के लिए सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी भारी संख्या में पहुंचते हैं।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद मसूरी किसी भी मौसम में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरने, बड़े-बड़े देवदार के पेड़ और घास के मैदान मसूरी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी फेमस है। मसूरी में आप दलाई हिल्स, केम्प्टी फॉल्स, लाल टिब्बा और गन हिल प्वाइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिसंबर में भारत की इन हसीन जगहों पर आप भी जरूर घूमने पहुंचें, दिल झूम उठेगा
उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद धनौल्टी एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। जो लोग शांतिप्रिय जगहों की तलाश में रहते हैं, वो यहां एक बार जरूर घूमने के लिए जाते हैं।
हसीन पहड़ों से लेकर हसीन दृश्यों को देखने का यहां मौका मिलता है। ठंड के मौसम में जब पहाड़ बदल से ढक जाते हैं, तो यह हिल स्टेशन और भी अधिक खूबसूरत लगने लगता है। धनौल्टी में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली काफी अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। धनौल्टी में सुरखंडा देवी मंदिर, इको पार्क, एप्पल ऑर्चर्ड रिसोर्ट और धनोल्टी एडवेंचर पार्क को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।