herzindagi
visit chikhaldara in maharashtra

महाराष्ट्र में अब लोनावला नहीं, बल्कि चिखलदरा घूमने जाएं

महाराष्ट्र में ऐसे कई ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन हैं जिन्हें देखकर सभी दंग रह जाते हैं। महाराष्ट्र का चिखलदरा उन्हीं डेस्टिनेशन में से एक है।
Editorial
Updated:- 2020-09-23, 12:41 IST

अगर आप घूमने के शौक़ीन हैं तो महाराष्ट्र में चिखलदरा जगह आपके लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन हो सकता है। शहर से दूर और एकदम शांत है ये जगह। यहां का मौसम भी इतना सुहाना होता है कि यहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। महाराष्ट्र की यह जगह खूबसूरत झील, धार्मिक स्थल और प्राचीन इतिहास के लिए जाना जाता है। इस जगह को महाभारत काल के कई रहस्यों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप महाराष्ट्र के लोनावला घूम-घूम के थक चुके हैं तो अब समय है कुछ और जगह जाने की। मुंबई-पुणे से भी लोग यहां दृश्यों का आनंद लेने के लिए आते हैं। तो चलिए जानते हैं चिखलदरा के कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में-    

पंचबोल पॉइंट

chikhaldara in maharashtra inside

चिखलदरा में सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है पंचबोल पॉइंट। यह पॉइंट पहाड़ी दृश्यों को देखने के लिए जाना जाता है। इस पॉइंट के आसपास कॉफ़ी बगान भी है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। मानसून के समय में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां आप पार्टनर, परिवार या फिर दोस्ते के साथ मौज-मस्ती के लिए आ सकते हैं। शहर के भागदौड़ भरी ज़िंदगी से दूर ये जगह आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत की वो छिपे जगह जिनको ट्रैवल लिस्ट में आपको भी शामिल करना चाहिए

गुगामल नेशनल पार्क

visit chikhaldara in maharashtra inside

अगर आपको वन्य-जीवों से लगाव है तो आपको चिखलदरा के गुगामल नेशनल पार्क में ज़रूर घूमने जाना चाहिए। इस नेशनल पार्क में आपको हिरन, तेंदुआ और शेर जैसे कई जानवर और पक्षी देखने को मिलेंगे। हाल में ही इस नेशनल पार्क को टाइगर प्रोजेक्‍ट जगह के लिए चुना गया है। अगर आप प्राकृतिक प्रेमी है, फिर तो आपको इस जगह पर ज़रूर घूमने जाना चाहिए। (घूमने के शौकीन हैं तो ज़रूर जाएं बेलगाम

 

भीम कुंड 

place to visit chikhaldara in maharashtra inside

इस भीम कुंड को आप मध्य प्रदेश की जगह ना समझे। महाराष्ट्र के चिखलदरा में भी एक भीम कुंड है, जो सैलानियों के लिए एक प्रमुख जगह है। पहाड़ों के बीच एक विशाल कुंड है जिसे 'भीम कुंड' के नाम जाना जाता है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में अंग्रेजों द्वारा इस जगह को खोजा गया था, तब से यह सैलानियों के लिए एक विशेष पर्यटक स्थल है। (मुंबई के पास खूबसूरत डैम)

 

इसे भी पढ़ें: झारखंड की इस एक जगह घूमना है बहुत खास, क्या आप भी गए हैं यहां?

चिखलदरा और महाभारत 

place to visit chikhaldara in maharashtra inside

चिखलदरा के बारे में कहा जाता है कि महाभारत के समय पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान यहां कुछ समय बिताए थे। यह भी कहा जाता है कि जब पांडवों चिखलदरा आए थे तो यहां के राजा विराट के यहां नौकरों के रूप में काम किया था। यहां आने वाले सैलानियों को महाभारत के जुड़ी कई और भी रोचक जानकारियां मिलती हैं। (बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@maharashtraplanet.com,maharashtradarshan.in,researchgate.ne)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।