हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात से निकलकर आज भारत के पूर्वीं राज्य झारखंड के धनबाद शहर की तरफ चलते हैं। खूबसूरत जंगल और पहाड़ियों के बीच बसा हुआ एक आकर्षक शहर है धनबाद। धनबाद शहर में एक छोटा सा गांव है 'मैथों', जिसके बारे में शायद आप भी आज तक अंजान होंगे। इस गावं में और गांव के आसपास कुछ ऐसे खूबसूरत और बेहतरीन पर्यटन स्थल है जहां घूम के आप बोलेंगे कि हम बेकार में ही बार-बार हिमाचल या उत्तराखंड घूमने चले जाते थे। अगर आप धनबाद शहर और मैथों गांव के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा ज़रूर पढ़ें।
मैथों गावं में देखने और घूमने लायक अगर सबसे कोई खूबसूरत जगह है तो वो है मैथन डैम। यह डैम धनबाद जिले में है। यहां आप शांति से अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय गुजार सकते हैं। अगर आपको मस्ती और धमाल भी करना है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। इस डैम का निर्माण दामोदर घाटी निगम द्वारा बोरकर नदी पर किया गया है। मैथन डैम से बिजली की ज़रूरतों को भी पूरा किया जाता है। आप भी देख सकते हैं कि कैसे पानी से बिजली की उत्पति की जाती है।
पर्यटकों के लिए बिसरा मुंडा पार्क एक बेहतरीन स्थान है। इस पार्क को घूमने के साथ-साथ पिकनिक मनाने के लिए भी एक शानदार डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं। इस पार्क में आपको कैंटीन, खेल के मैदान और बच्चों के लिए खेलने की कई सामग्री मिल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पार्क को सार्वजानिक रूप से वर्ष 2009 में खोला गया था। (भारत की 4 बेहतरीन मानसून जगह)
तोपचांची झील सैलानियों के लिए एक आकर्षक जगह है। जंगल और पहाड़ियों के बीच इस झील को धनबाद के साथ पूरे झारखंड में एक बेहतरीन पिकनिक जगह माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तोपचांची झील एक कृतिम झील है। (बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल) इस झील के आसपास आपको अनेक प्रकार के वन्य-जीव भी देखने को मिल जायेंगे। तोपचांची झील धनबाद रेलवे स्टेशन से महज 36 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें: अजीबो-गरीब नाम है इन कैफ़े का, लेकिन यहां हर कोई आना चाहेगा खाना खाने
धनबाद और मैथों गांव के लिए यह मंदिर गौरवशाली और संस्कृति का प्रतीक हैं। यहां आपको आदिवासी जनजाति के लोग पूजा-पाठ करते हुए मिल जायेंगे। धनबाद में आप शक्ति मंदिर और हीरापुर दुर्गा मंदिर का भी दर्शन कर सकते हैं। (जरूर जाएं माउंट आबू)
इसे भी पढ़ें: भारत की वो छिपे जगह जिनको ट्रैवल लिस्ट में आपको भी शामिल करना चाहिए
नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड राज्य का निर्माण साल 2000 में हुआ, इससे पहले यह बिहार का हिस्सा था। आपको ये भी बता दें कि धनबाद शहर की स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी। धनबाद शहर के पश्चिम में बोकारो, उत्तर में धुमका और दक्षिण-पूर्व में पुरुलिया शहर है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@fabhotels.com,wikimedia.org,cdn.s3waas.gov.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।