vaishakh month 2025 donate these 4 things for good fortune

Vaishakh Month 2025 Daan: वैशाख माह में जरूर करें इन 4 चीजों का दान, हो सकता है भाग्योदय

हिंदू धर्म में वैशाख माह में सुख-सौभाग्य प्रदान करने वाला माह माना जाता है। इस माह में दान-पुण्य करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-08, 23:00 IST

हिंदू धर्म में वैशाख माह में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इतना ही नहीं, वैशाख माह को 'माधव मास' भी कहा जाता है, जो भगवान कृष्ण का ही एक नाम है। इसलिए इस महीने में भगवान कृष्ण की पूजा का भी विशेष महत्व है। स्कंद पुराण में वैशाख माह को पुण्यार्जन मास यानी कि पुण्य कमाने वाला माह कहा गया है। मान्यता है कि इस महीने में किए गए दान, तप, और पूजा-पाठ का अक्षय फल मिलता है। वैशाख माह में पवित्र नदी में स्नान करने का भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में इस माह में किन चीजों का दान करने से भाग्योदय हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वैशाख माह में करें अन्न का दान

anna-daan-significance

वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। अन्न को जीवन का आधार माना जाता है और इसे दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में अन्न दान को महादान कहा गया है। वैशाख के महीने में अन्न दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, जिसका कभी क्षय नहीं होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, वैशाख माह में अन्न दान करने से पूर्व जन्मों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

वैशाख माह में करें सूती वस्त्र का दान

वैशाख माह में भीषण गर्मी पड़ती है और इस माह में जरूरतमंदों को सूती वस्त्र का दान विशेष रूप से करना चाहिए। सूती वस्त्र आरामदायी और गर्मी में शरीर के लिए राहतमंद होते हैं। इसलिए इस माह में सूती वस्त्र का ही दान करें। इसका दान करने से व्यक्ति को दरिद्रता से छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

वैशाख माह में करें जल दान

वैशाख माह में जल दान का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। इस महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है और पानी की कमी महसूस होती है। ऐसे में जल दान करना न केवल एक पुण्य का काम है, बल्कि व्यक्ति को ऊपर साक्षात भगवान की कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में किया गया जल दान सभी तीर्थों के दर्शन और अन्य दानों से भी अधिक फलदायी होता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Vaishakh Month 2025: वैशाख माह में किन देवी-देवताओं की पूजा करने से मिलेगा सुख-शांति और सौभाग्य का आशीर्वाद, जानें

वैशाख माह में करें जूते-चप्पल का दान

shani-ke-upay

वैशाख माह में जूते-चप्पल का दान करने की भी मान्यता है। आपको बता दें, जूते-चप्पल का संबंध शनिदेव से है और इस माह में इसका दान करने से व्यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Purnima Tithi 2025: साल 2025 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;