herzindagi
lord vishnu in hindu dharma

Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु का उल्लेख मिलता है। त्रिदेवों में एक स्थान श्री हरि विष्णु का भी है जो सृष्टि के पालनकरता हैं। यूं तो सनातन परंपरा मात्र एक ही भगवान विष्णु हैं लेकिन फिर धर्म-ग्रंथों में तीन-तीन भगवान विष्णु की बात क्यों कही गई है। आइये जानते हैं इस बारे में।   
Editorial
Updated:- 2023-06-05, 09:13 IST

Hindu Dharm Mein Teen Bhagwan Vishnu Ka Rahasya: हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु को संसार का पालनहार माना गया है।

त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु सृष्टि को सुचारू रूप से चलाने का काम करते हैं और व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।

संतान परंपरा में एक ही भगवान विष्णु का वर्णन मिलता है लेकिन धर्म-शास्त्रों में तीन-तीन भगवान विष्णु के होने की बात कही गई है।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं भगवान विष्णु से जुड़े के एक नहीं बल्कि तीन होने के इस रहस्य के बारे में।

  • धर्म-शास्त्रों में जिन तीन भगवान विष्णु का उल्लेख मिलता है वो हैं: कर्णोदक्षाई विष्णु, गर्भोदक्षाई विष्णु और क्षीरोदक्षाई विष्णु।
  • कर्णोदक्षाई विष्णु को महाविष्णु भी कहा जाता है। यह अवतार गोलोक धाम में निवास करने वाले श्री कृष्ण (श्री कृष्ण के मृत 6 भाई कौन थे) ने लिया था।

यह भी पढ़ें: Vastu Signs: घर में अचानक तिल का पौधा उगने के संकेत

  • श्री कृष्ण के महा विष्णु अवतार जब सांस छोड़ते हैं तब उनकी नाक छिद्र से अनेकों ब्रह्मांडों की उत्पत्ति होती है।
  • जितने भी ब्रह्मांड पैदा होते हैं उन हर एक ब्रह्मांड में एक-एक भगवान विष्णु स्थापित होते हैं जो गर्भोदक्षाई विष्णु कहलाते हैं।

lord vishnu mysterious facts

  • यानी कि एक महा विष्णु और फिर उन्हीं के कई अवतार जो हर एक ब्रह्मांड को संचालित करते हैं। हर ब्रह्मांड के अपने श्री हरि।
  • शास्त्रों के अनुसार, गर्भोदक्षाई विष्णु के ऊपर ही सृष्टि का भार टिका हुआ है। इन्हीं विष्णु रूप की नाभि से ब्रह्मा जी उत्पन्न हुए थे।
  • जितने भी ब्रह्मांड हैं उन सभी में एक विष्णु हैं और भगवाना विष्णु के साथ-साथ हर ब्रह्मांड के अपने एक ब्रह्म देव भी हैं।

lord vishnu mystery

  • इसके बाद आखिर में आते हैं क्षीरोदक्षाई विष्णु जो क्षीर सगर में मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) के साथ विराजमान हैं और सृष्टि के कण-कण में हैं।
  • क्षीरोदक्षाई विष्णु वो विष्णु अवतार हैं जिन्हें हम मनुष्यों के बीच पूजा जाता है। यानी धरती पर क्षीरोदक्षाई विष्णु की पूजा का विधान है।

यह भी पढ़ें:Tulsi Names: तुलसी माता के इन नामों के जाप से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

  • एक ओर ग्रंथों में यह कहा जाता है कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण हैं जिन्होंने द्वापर युग में जन्म लिया था।
  • तो वहीं सनातन धर्म के अनुसार, भगवान विष्णु तीन रूपों में बटे हुए हैं और यह सभी रूप श्री कृष्ण से अवतरित हुए हैं।

तो ये हैं भगवान विष्णु के तीन-तीन होने का रहस्य। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।